कीर्तिनगर से पहले भीषण सड़क हादसा, तीन की मौत, कई घायल

हर्षमणि उनियाल देवप्रयाग क्षेत्र के बागवान-लक्षमोली एनएच 58 पर भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग जख्मी हो गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार देवप्रयाग क्षेत्र के बागवान-लक्षमोली एनएच 58 पर एक मैक्स वाहन और बस की आमने सामने जबर्दस्त टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि […]

हर्षमणि उनियाल

देवप्रयाग क्षेत्र के बागवान-लक्षमोली एनएच 58 पर भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग जख्मी हो गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार देवप्रयाग क्षेत्र के बागवान-लक्षमोली एनएच 58 पर एक मैक्स वाहन और बस की आमने सामने जबर्दस्त टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों गाडिय़ों में अधिकांश सवारी रुद्रप्रयाग और देवप्रयाग क्षेत्र के थे।  इस हादसे में मौके पर एक स्थानीय युवक महेश भट्ट घायलों को अस्पताल पहुुुुंचाने का काम करते रहे, एक बच्चे को श्रीकोट अस्पताल पहुंचाया गया है। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि वाहनों में कितने-कितने लोग सवार थे और घायलों और मरने वालों के नाम पता नहीं चल पाए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तीन लोगों की मौके पर ही मौत गई है।

मौके पर क्षेत्रीय जनता बचाव कार्य में जुटी हुई है, जबकि पुलिस बल मौके पर पहुंच रहा है। घटना की वजह ओवरटेक और ओवरस्पीड बताई जा रही है। इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर डूब गई है। हादसे की खबर सुनते ही लोग अपनों के हाल जानने मौके पर पहुंचने शुरू हो गए हैं।

Also Read This

बड़ी खबर : रास्ते में ग्रामीण को मिले डीएम, समस्या सुन तुरंत सम्बंधित अधिकारियों को दिए निर्देश 

होम स्टे एवं ट्रेकिंग ट्रैक्शन योजना के अनुदान से जुड़ा मामला, बैंक और पर्यटन विभाग को औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के निर्देशउत्तरकाशी, 12...

वीडियो : जुड़वा प्रसव के दौरान महिला की हालत बिगड़ी, हेली एंबुलेंस से देहरादून रेफर

नौगांव/उत्तरकाशी, 12 अगस्त 2026।नीरजउत्तराखंडी नौगांव स्वास्थ्य केंद्र में जुड़वा गर्भावस्था के दौरान प्रसव करा रही 28 वर्षीय महिला की हालत गंभीर होने पर जिला प्रशासन...

Related Posts