टीवी चैनल्स पर डिबेट से कांग्रेस ने की तौबा

अब कांग्रेस हाईकमान की भांति उत्तराखंड में पीसीसी ने अपने सभी पदाधिकारियों एवं प्रवक्ताओं के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं कि वह टीवी चैनल्स पर डिबेट के लिए नहीं जाएंगे। केंद्र की तरह ही उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के निर्देशानुसार गुरुवार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने पार्टी के […]

अब कांग्रेस हाईकमान की भांति उत्तराखंड में पीसीसी ने अपने सभी पदाधिकारियों एवं प्रवक्ताओं के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं कि वह टीवी चैनल्स पर डिबेट के लिए नहीं जाएंगे।
केंद्र की तरह ही उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के निर्देशानुसार गुरुवार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने पार्टी के समस्त पदाधिकारियों एवं प्रवक्ताओं के लिए पत्र जारी करते हुए उनको किसी भी टीवी चैनलों में डिबेट्स में प्रतिभाग करने के लिए रोक लगा दी है। पत्र में श्री धस्माना ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशों का हवाला देते हुए लिखा है कि एआईसीसी के निर्देशों का पालन करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने उत्तराखंड में भी सभी पदाधिकारियों को टीवी डिबेट्स में प्रतिभाग नहीं करने के लिए कहा है। धस्माना ने कहा कि इस आदेश की अवहेलना करने पर पार्टी कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही करेगी।

Also Read This

बड़ी खबर : रास्ते में ग्रामीण को मिले डीएम, समस्या सुन तुरंत सम्बंधित अधिकारियों को दिए निर्देश 

होम स्टे एवं ट्रेकिंग ट्रैक्शन योजना के अनुदान से जुड़ा मामला, बैंक और पर्यटन विभाग को औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के निर्देशउत्तरकाशी, 12...

वीडियो : जुड़वा प्रसव के दौरान महिला की हालत बिगड़ी, हेली एंबुलेंस से देहरादून रेफर

नौगांव/उत्तरकाशी, 12 अगस्त 2026।नीरजउत्तराखंडी नौगांव स्वास्थ्य केंद्र में जुड़वा गर्भावस्था के दौरान प्रसव करा रही 28 वर्षीय महिला की हालत गंभीर होने पर जिला प्रशासन...

Related Posts