हाईकोर्ट एक्सक्लूसिव : बाजपुर और श्रीनगर मे 15 जुलाई से पहले कराओ निकाय चुनाव

कमल जगाती, नैनीताल उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार और चुनाव आयोग को बाजपुर और श्रीनगर की नगर पालिका में 15 जुलाई से पहले चुनाव कराने को कहा है । इसके अलावा खण्डपीठ ने सेलाकुई और नगर निगम रुड़की के चुनाव कराए जाने के मामले में सुनवाई 11 जून को तय की है। देखिए वीडियो  […]

कमल जगाती, नैनीताल

उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार और चुनाव आयोग को बाजपुर और श्रीनगर की नगर पालिका में 15 जुलाई से पहले चुनाव कराने को कहा है । इसके अलावा खण्डपीठ ने सेलाकुई और नगर निगम रुड़की के चुनाव कराए जाने के मामले में सुनवाई 11 जून को तय की है।

देखिए वीडियो 

https://youtu.be/jjvp-TK5q4U

 

अधिवक्ता संजय भट्ट ने बताया कि मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश रमेश रंगनाथन और न्यायमूर्ति एन.एस.धनिक की खण्डपीठ में हुई। उन्होंने बताया कि हरिद्वार निवासी आशीष सैनी ने उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर कर कहा था कि प्रदेश की चार नगर निगम, पालिकाओं और नगर पंचायतों में परिसीमन की देरी के कारण चुनाव नहीं हो सके थे जबकि दूसरी नगर निगमों और नगर पालिकाओं में चुनाव हो गए हैं। याचिका में कहा गया है कि नगर निगम रुड़की, नगर पालिका बाजपुर, नगर पालिका श्रीनगर और नगर पंचायत सेलाकुई में अब तक निकाय चुनाव नहीं कराए गए हैं। न्यायालय ने अपने पूर्व के आदेश में, सरकार और चुनाव आयोग को निर्देश दिए थे कि, प्रदेश में सभी निकायों के चुनाव एक साथ कराएं जाय, लेकिन अभी तक इन निकायों के चुनाव नही कराएं जा सके हैं। मामले को सुनने के बाद खण्डपीठ ने बाजपुर और श्रीनगर नगरपालिका के चुनाव 15 जुलाई से पहले कराने के आदेश दिए है । साथ में सेलाकुई नगर पंचायत और नगर निगम रुड़की के चुनाव कराने के मामले में अब सुनवाई 11 जून को नियत की गई है।

Also Read This

बड़ी खबर : रास्ते में ग्रामीण को मिले डीएम, समस्या सुन तुरंत सम्बंधित अधिकारियों को दिए निर्देश 

होम स्टे एवं ट्रेकिंग ट्रैक्शन योजना के अनुदान से जुड़ा मामला, बैंक और पर्यटन विभाग को औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के निर्देशउत्तरकाशी, 12...

वीडियो : जुड़वा प्रसव के दौरान महिला की हालत बिगड़ी, हेली एंबुलेंस से देहरादून रेफर

नौगांव/उत्तरकाशी, 12 अगस्त 2026।नीरजउत्तराखंडी नौगांव स्वास्थ्य केंद्र में जुड़वा गर्भावस्था के दौरान प्रसव करा रही 28 वर्षीय महिला की हालत गंभीर होने पर जिला प्रशासन...

Related Posts