भाजपा विधायक ठुकराल का ऑडियो : महिला को बोले बिना बिंदी लिपस्टिक के आ जाओ। जानिए पूरा मामला

कमल जगाती, नैनीताल उत्तराखण्ड में रुद्रपुर विधायक का एक महिला के साथ वार्तालाप का ऑडियो सुर्खियों में है और तेजी से वायरल हो रहा है। ऑडियो में भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल एक महिला को फोन कर अपने प्रतिष्ठान पर बुला रहे हैं। देखिए वीडियो https://youtu.be/e-fwe6AaqHU ऑडियो में वो किसी सविता को फोन कर अपना परिचय […]

कमल जगाती, नैनीताल

उत्तराखण्ड में रुद्रपुर विधायक का एक महिला के साथ वार्तालाप का ऑडियो सुर्खियों में है और तेजी से वायरल हो रहा है।

ऑडियो में भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल एक महिला को फोन कर अपने प्रतिष्ठान पर बुला रहे हैं।

देखिए वीडियो

https://youtu.be/e-fwe6AaqHU

ऑडियो में वो किसी सविता को फोन कर अपना परिचय दे रहे हैं। उन्होंने महिला से पूछा कि वो इस समय कहाँ हैं, जिसपर महिला ने जवाब दिया कि वो घर में हैं। विधायक ने सविता को बताया कि उनके पास सजनपुर महरोला से निर्भाल सिंह आए हुए हैं। विधायक ने महिला से पूछा कि क्या वो मिनट के अन्दर तुरंत आ सकती हैं। इसपर महिला घबरा गई और उन्होंने कड़क मिजाज विधायक से कुछ समय मांगा । विधायक ने उन्हें बताया कि वो केवल दस बजे तक ही मिलते हैं और उन्हें कहीं जाना है, इसलिए आधे घंटे में आ जाओ। विधायक ने महिला पर दबाव देते हुए कहा कि वो सब काम छोड़कर तत्काल गोली की रफ्तार से आ जाए। विधायक जी ने शायद हंसी के मूड में महिला से कहा कि वो तैयार हुए बिना ही लिपिस्टिक और बिंदी लगाए बगैर जल्दी आ जाए।

विधायक राजकुमार ठुकराल अपने क्षेत्रवासियों के लिए अधिकारियों, महिलाओं आदि से अभद्रता पूर्वक व्यवहार करने के लिए चर्चित हैं। पिछले दिनों भी गांधीगिरी करते हुए ये कथित गुंडे विधायक कई खबरों में सुर्खियों में रह चुके हैं। पर्वतजन इस ऑडियो रिकॉडिंग की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है, ये वाइरल ऑडियो सोशियल मीडिया से लिया गया है।

Also Read This

बड़ी खबर : कंडारस्यू पेयजल योजना से बदलेगी 45 गांवों की तस्वीर । मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया स्थलीय निरीक्षण

श्रीनगर गढ़वाल/जयप्रकाश नोगाई  उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. धन सिंह रावत ने जल जीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन...

UKSSSC पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट: विशेष CBI कोर्ट ने तीन आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने के दिए निर्देश

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में अनियमित साधनों के इस्तेमाल से जुड़े मामले में देहरादून स्थित विशेष...

Related Posts