ब्रेकिंग : अल्मोड़ा तथा चमोली में फटा बादल

गैरसैंण ब्लॉक के दूरस्थ गांव लांबगड क्षेत्र में भारी बारिश और अतिवृष्टि से बादल फट गया है। जहां एक व्यक्ति का शव मिल गया है। बादल फटने के कारण पुलिया भी क्षतिग्रस्त हो गई है।  सड़क मार्ग बंद हो गए हैं। और खेतों को भारी नुकसान हो गया है। पुलिस प्रशासन मौके के लिए रवाना […]

गैरसैंण ब्लॉक के दूरस्थ गांव लांबगड क्षेत्र में भारी बारिश और अतिवृष्टि से बादल फट गया है। जहां एक व्यक्ति का शव मिल गया है। बादल फटने के कारण पुलिया भी क्षतिग्रस्त हो गई है।  सड़क मार्ग बंद हो गए हैं। और खेतों को भारी नुकसान हो गया है। पुलिस प्रशासन मौके के लिए रवाना हो गया है।
अल्मोड़ा के चौखुटिया खीड़ा में भी बादल फटा है। हालांकि अभी तक कोई जनहानि की कोई सूचना नहीं है। लेकिन तीन गौशाला  इसमें तबाह हो गई। रामगंगा नदी में बादल फटने से बाढ़ आ गई है।
 इसके अलावा अल्मोडा के ही असेटी क्षेत्र में भी बादल फटा है। एसडीआरएफ की टीम राहत एवं बचाव कार्य के लिए रवाना हो गई है। यहां भी फिलहाल जनहानि की कोई सूचना उपलब्ध नहीं हो पाई है।

Also Read This

दुःखद – यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की मां का निधन

देहरादून: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने उत्तराखंड के...

ब्रेकिंग : 39 इंस्पेक्टरों के तबादले, देहरादून-हरिद्वार समेत सात जिलों में बदले अधिकारी

देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच पुलिस महकमे में तबादलों का दौर शुरू हो गया है। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों...

Related Posts