लेडी पुलिस की दंबगई : पत्रकार को धमकाया ” गुस्सा भी आता है, कैमरा फेंक दूंगी “

कमल जगाती, नैनीताल उत्तराखण्ड के रुद्रपुर पुलिस कोतवाली में एक वाहन को नाली से निकालने का वीडियो बनाने पर महिला पुलिसकर्मी भड़क गई और कैमरा फेंक देने की धमकी देने लगी। सिविल ड्रेस में खड़ी महिला पुलिस कार्यालय में वीडियो बनाने का विरोध कर रही थी। देखिए वीडियो  https://youtu.be/rhwVDb2T0Sk   उधम सिंह नगर जिले के […]

कमल जगाती, नैनीताल

उत्तराखण्ड के रुद्रपुर पुलिस कोतवाली में एक वाहन को नाली से निकालने का वीडियो बनाने पर महिला पुलिसकर्मी भड़क गई और कैमरा फेंक देने की धमकी देने लगी। सिविल ड्रेस में खड़ी महिला पुलिस कार्यालय में वीडियो बनाने का विरोध कर रही थी।

देखिए वीडियो 

https://youtu.be/rhwVDb2T0Sk

 

उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर स्थित कोतवाली में पुलिस की बोलेरो गाड़ी संख्या यू.के.07 जी.ए.2280 के दाहिने हिस्से का अगला पहिया नाली में घुस गया था। उसे निकालने के लिए पुलिस और बाहरी लोगों के साथ स्थानीय पत्रकार भी लग गए।

नीले ट्रैकसूट में मौजूद महिला पुलिसकर्मी सभी को गाड़ी निकालते हुए देख रही थी। अचानक उसकी नजर कैमरा चला रहे पत्रकार पर पड़ गई और वो भड़क गई। उसने कैमरामैन से कहा कि वो रिकॉर्डिंग बन्द कर दें नहीं तो वो बहुत जल्दी नाराज हो जाती है। उसने धमकी भरे लहजे में कहा कि रिकॉडिंग बन्द कर दें नहीं तो वो उसे छीनकर फैंक देंगी। पुलिसकर्मी युवक ने भड़की महिला को मंजू नाम से बुलाते हुए, उसे चुप करने की कोशिश की, लेकिन वो नहीं मानी। वो नाराज होते हुए बोली कि कैमरा चला रहा व्यक्ति अभी भी नहीं रुका है। इस बीच गाड़ी तो नाली से निकल गई लेकिन इस महिला पुलिसकर्मी का व्यवहार कैमरे में कैद हो गया और वीडियो तेजी से वायरल हो गया।

Also Read This

बड़ी खबर : रास्ते में ग्रामीण को मिले डीएम, समस्या सुन तुरंत सम्बंधित अधिकारियों को दिए निर्देश 

होम स्टे एवं ट्रेकिंग ट्रैक्शन योजना के अनुदान से जुड़ा मामला, बैंक और पर्यटन विभाग को औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के निर्देशउत्तरकाशी, 12...

वीडियो : जुड़वा प्रसव के दौरान महिला की हालत बिगड़ी, हेली एंबुलेंस से देहरादून रेफर

नौगांव/उत्तरकाशी, 12 अगस्त 2026।नीरजउत्तराखंडी नौगांव स्वास्थ्य केंद्र में जुड़वा गर्भावस्था के दौरान प्रसव करा रही 28 वर्षीय महिला की हालत गंभीर होने पर जिला प्रशासन...

Related Posts