दुखद : एक और वरिष्ठ भाजपा नेता का निधन

कृष्णा बिष्ट 
चंद दिनों के अंतराल में एक और भाजपा नेता का निधन हो गया है। हल्द्वानी के पूर्व नगर अध्यक्ष तथा वरिष्ठ भाजपा नेता भुवन भंडारी का दिल्ली एम्स में निधन हो गया।
 भुवन भंडारी लंबे समय से किडनी की समस्या से पीड़ित थे। किडनी फेल होने के कारण उन्हें मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका निधन हो गया।
 परिजनों के अनुसार देर शाम तक भुवन भंडारी का पार्थिव शरीर हल्द्वानी स्थित आवास पर लाया जाएगा।
मात्र 54 वर्ष मे ही भुवन भंडारी के आकस्मिक निधन पर राजनीतिक जगत सहित व्यापारिक और सामाजिक संगठनों के लोगों में शोक की लहर है।
 भुवन भंडारी कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय प्रकाश पंत के दाह संस्कार में भी शामिल होने गए थे, जहां से लौटने के बाद उनकी तकलीफ बढ़ गई और उन्हें दिल्ली मैक्स में भर्ती कराया गया था किंतु उन्हें बचाया नहीं जा सका। किडनी फेल होने से उनका निधन हो गया।
भुवन भंडारी वर्ष 1991मे छात्र संघ भी रहे हैं। वह नगर मंत्री भी रहे। तथा पिछले कुछ समय से हल्द्वानी विधानसभा से अपनी दावेदारी को लेकर भी प्रयासरत थे।
 भुवन भंडारी काफी मधुर स्वभाव के थे और लोगों में उनका अच्छा जनसंपर्क भी था।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts