सुपर एक्सक्लूसिव : जानिए किस परीक्षा का पर्चा हुआ लीक ! परीक्षा होगी निरस्त

मनीष व्यास

उत्तराखंड में गढ़वाल विश्वविद्यालय बीए इतिहास का पर्चा लीक हो गया है।
  बीए इतिहास के चौथे तथा छठे सेमेस्टर का पर्चा नैनबाग महाविद्यालय टिहरी से लीक हो गया। महाविद्यालय ने गलती से कल का पेपर आज ही खोल दिया।
  इतिहास के इस चौथे सेमेस्टर की परीक्षा 11 जून को 2:00 से 4:00 बजे की पाली में संपन्न होनी थी लेकिन अब यह परीक्षा निरस्त हो जाएगी।
 गौरतलब है कि परीक्षा से पहले ही अभ्यर्थियों के व्हाट्सएप पर यह पर्चा वायरल हो गया।
 पर्वतजन ने विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक से इसके बारे में चर्चा की तो परीक्षा नियंत्रक सहित विश्वविद्यालय प्रशासन चौकन्ना हो गया है और परीक्षा निरस्त कराई जा रही है।
परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि अब यह परीक्षा 20 जून को कराई जाएगी।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts