रंगरलियां मनाते भाजपा नेता का कटा चालान

रुद्रपुर में एक भाजपा नेता के होटल के कमरे में महिला के साथ रंगरलिया मनाते हुए पकड़े जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी सकते में आ गई। पार्टी की छीछालेदर होने के डर से भाजपा नेता को जिला अध्यक्ष शिव अरोड़ा ने  निष्कासित कर दिया है

 जानकारी के अनुसार सूचना पर पुलिस टीम ने रुद्रपुर के होटल सिल्वर पॉइंट में छापा मारा तो वहां भारतीय जनता पार्टी के नेता राकेश यादव को एक महिला के साथ कमरे में रंगरलियां मनाते हुए दबोचा गया। इस पर दोनों का चालान कर दिया गया। साथ ही होटल स्वामी का भी रु 5000 का चालान किया गया है।
बताते चलें कि भारतीय जनता युवा मोर्चा का पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश यादव और शक्ति फार्म की रहने वाली 3 बच्चों की मां को होटल के कमरे में पकड़ा गया।  भाजपा से जुड़े होने के कारण  अत्यधिक छीछालेदर होने के डर से राकेश यादव को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts