वीडियो: आंधी में पुलिस के तंबू तबाह, अफसरों को नहीं परवाह

भूपेन्द्र कुमार  सोमवार की रात देहरादून में पुलिस के जवानों के लिए तबाही लाने वाली साबित हुई। पुलिस लाइन के तंबू में रह रहे 40 वीं वाहिनी के पीएससी के जवानों के तंबू तेज आंधी तूफान में उड़ गए और एक तंबू के ऊपर तो भारी-भरकम पेड़ ही आ गिरा। इत्तेफाकन जिन तंबू पर पेड़ […]

भूपेन्द्र कुमार 

सोमवार की रात देहरादून में पुलिस के जवानों के लिए तबाही लाने वाली साबित हुई। पुलिस लाइन के तंबू में रह रहे 40 वीं वाहिनी के पीएससी के जवानों के तंबू तेज आंधी तूफान में उड़ गए और एक तंबू के ऊपर तो भारी-भरकम पेड़ ही आ गिरा।
इत्तेफाकन जिन तंबू पर पेड़ गिरा उन में  पुलिस के जवान नहीं थे।

https://youtu.be/Iam6lbmRpsg

पेड़ गिरते ही भगदड़ मच गई। पुलिस लाइन में लगे यह तंबू आंधी तूफान के लिए बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं हैं, लेकिन पुलिस के उच्चाधिकारी विषम परिस्थितियों में रह रहे अपने जवानों के लिए जरा भी संवेदनशील नहीं हैं।

 पीएसी का एक जवान कहता है कि यदि खुदा न खास्ता दुर्घटना हो जाती तो पुलिस के उच्चाधिकारी शोक सभा और 1 दिन का वेतन एकत्र कर मृतक के खाते में डाल कर मामला रफा-दफा कर देते।
 गौरतलब है कि आने वाला सीजन बरसात का है। पुलिस के जवानों के लिए पक्के भवनों मे रहने की व्यवस्था करने के बजाय उन्हें तंबू में गुजारा करना पड़ रहा है।
 इस संवाददाता ने तंबू से निजात दिलाने के लिए राज्यपाल उत्तराखंड, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी पत्र लिखा है। देखना है कि इस मामले में क्या कार्रवाई होती है !

Also Read This

दुःखद – यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की मां का निधन

देहरादून: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने उत्तराखंड के...

ब्रेकिंग : 39 इंस्पेक्टरों के तबादले, देहरादून-हरिद्वार समेत सात जिलों में बदले अधिकारी

देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच पुलिस महकमे में तबादलों का दौर शुरू हो गया है। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों...

Related Posts