पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home पर्वतजन

महिला ने सुरंग में दिया बच्चे को जन्म

June 19, 2017
in पर्वतजन
ShareShareShare

Advertisement
ADVERTISEMENT

१०८ नहीं मिली, लेकिन अनहोनी टली

गिरीश गैरोला, उत्तरकाशी

प्रदेश  में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि गत दिवस १०८ की गाड़ी न मिलने के कारण एक महिला ने तामाखानी सुरंग में ही बच्चे को जन्म दे दिया। गनीमत यह रही है महिला की हालत ज्यादा नहीं बिगड़ी, नहीं तो उनके साथ कोई अनहोनी हो सकती थी।
इसे प्रदेशवासियों का दुर्भाग्य ही कहा जाएगा या फिर स्वास्थ्य विभाग की बदहाली कि एक महिला को बीच रास्ते में एक सुरंग के अंदर बच्चे को जन्म देना पड़ा। उत्तरकाशी के धौंतरी की रहने वाली महिला संतोषी अपने मायके मातली इसलिए आई थी कि वहां से सरकारी अस्पताल नजदीक था। इस दौरान उसको प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। परिजनों ने १०८ को फोन लगाया तो वहां से जवाब मिला कि अभी गाड़ी उपलब्ध नहीं है। ऐसे में करीब एक घंटे तक वह सड़क पर ही प्रसव पीड़ा से छटपटाती रही। इस दौरान उन्हें एक प्रेस की गाड़ी मिली तो परिजनों ने महिला को उसमें बिठा दिया और अस्पताल की ओर जाने लगे। इस बीच जब उनकी गाड़ी तामाखानी सुरंग के पास से गुजर रही थी तो इसी दौरान गाड़ी में ही संतोषी ने बच्चे को जन्म दे दिया। गनीमत यह रही कि उनके साथ कोई बड़ी समस्या नहीं खड़ी हुई।
इससे पहले भी पिछले शनिवार को मोरी में १०८ न मिलने के कारण निजी गाड़ी से पुरोला जा रही एक महिला ने वाहन में ही बच्चे को जन्म दे दिया था। इस तरह १०८ सेवा पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं।
इसके अलावा नवजात शिशुओं और प्रसूताओं के लिए चलाये जा रहे राष्ट्रीय जननी सुरक्षा कार्यक्रम की भी 108 सेवा धज्जियां उड़ाती हुई दिखाई दे रही है।
यह खबर जैसे ही मीडिया के पास पहुंची तो जिलाधिकारी ने तत्काल सीएमओ को एक सप्ताह के भीतर मामले की जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हंै। प्रभारी सीएमओ मेजर बचन सिंह बताते हैं कि 108 कर्मी बहाना बनाकर सेवाएं देने से इस तरह टालमटोल नहीं कर सकते हैं। उन्हें खुशियों की सवारी के रूप में भी सेवा दी जा सकती थी।
कुल मिलाकर आमजन के साथ स्वास्थ्य विभाग का यह गैर जिम्मेदाराना व्यवहार समझ से परे है। यह सवाल भी उठता है कि क्या एक अस्पताल में एक ही एंबुलेंस उपलब्ध कराई गई है। यदि ऐसा है तो एक समय में दो या तीन जगहों से कॉल आने पर १०८ गाड़ी एक ही जगह जा सकती है, जबकि अन्य दो जगहों के मरीजों को उनके हाल पर ही छोड़ दिया जाएगा। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी बनती है कि १०८ वाहनों की संख्या व उनकी उपलब्धता पर विचार करे। जिससे आम आदमी को समय रहते अस्पताल पहुंचाया जा सके और उसका उपचार हो सके।


Previous Post

भारत की हार पर विकासनगर में जश्न!

Next Post

क्यों भाए मोदी-शाह को रामनाथ कोविंद

Next Post

क्यों भाए मोदी-शाह को रामनाथ कोविंद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • बड़ी खबर: पूर्व डीएफओ किशन चंद पर ईडी का एक और डंडा। चार्जशीट दाखिल ..
  • एक्सक्लूसिव खुलासा : 90 करोड़ खर्च करने के बाद अब मेट्रो की ज़मीन पर पार्क का प्लान।जमीन खुर्दबुर्द की तैयारी!
  • उपलब्धि: महंत इन्दिरेश अस्पताल में पहली बार सफल रोटारेक्स मेकेनिकल थ्रॉम्बेक्टॉमी
  • त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: पहले चरण की तैयारी पूरी, 81 पोलिंग पार्टियां रवाना..
  • शानदार पहल: हाई-रिस्क प्रेग्नेंसी में प्रशासन बना सहारा। 14 गर्भवती महिलाओं को मिली नई ज़िंदगी
  • उत्तराखंड
  • टेक
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!