सनसनी : नैनीताल मे दूसरी बार एटीएम की क्लोनिंग। जरा संभल कर करें एटीएम इस्तेमाल

कमल जगाती, नैनीताल नैनीताल में मल्लीताल के रॉयल होटल कम्पाउंड स्थित पी.एन.बी.के ए.टी.एम.में बीती शाम 5:52 से 7:08 बजे तक क्लोनिंग करने का मामला सी.सी.टी.वी.में कैद हुआ है। देखिए वीडियो https://youtu.be/1xuWrolCSuE   बैंक मैनेजर एम.एस.मर्तोलिया ने बताया कि सोमवार शाम हुई की इस घटना की सूचना गार्ड पूरन चंद ने उन्हें सवेरे सात बजे दी। […]

कमल जगाती, नैनीताल

नैनीताल में मल्लीताल के रॉयल होटल कम्पाउंड स्थित पी.एन.बी.के ए.टी.एम.में बीती शाम 5:52 से 7:08 बजे तक क्लोनिंग करने का मामला सी.सी.टी.वी.में कैद हुआ है।

देखिए वीडियो

https://youtu.be/1xuWrolCSuE

 

बैंक मैनेजर एम.एस.मर्तोलिया ने बताया कि सोमवार शाम हुई की इस घटना की सूचना गार्ड पूरन चंद ने उन्हें सवेरे सात बजे दी। गार्ड ने बैंक प्रबंधन को बताया कि उसने सफाई के दौरान किसी कैमिकल पदार्थ के बूंद देखे। बैंक कर्मचारियों ने तत्काल हैड ऑफिस को जानकारी देकर ए.टी.एम.बन्द करवा दिया।

उन्होंने बताया कि ए.टी.एम.को जांचने और सी.सी.टी.वी.देखने के बाद पुलिस को सूचित किया गया । इस दौरान ए.टी.एम.से चार पी.एन.बी.के ग्राहकों समेत कुल 10 लोगों ने रुपये निकाले हैं । आशंका है कि उनके ए.टी.एम.कार्ड हैक किये गए होंगे जिन्हें सूचित कर उनके बैंकों की आई.टी.को अलर्ट कर दिया गया है।

वीडियो में दो युवक पूरे मामले को अंजाम देते हुए नजर आ रहे हैं । इससे पहले भी 28 फरवरी 2016 में इसी ए.टी.एम.से ऐसी घटना हो चुकी है जिसमें 18 से 19 लाख रुपये निकाले गए थे । एस.एम.एस.कंपनी के सिक्योरिटी गार्ड की लापरवाही के चलते प्रबंधक नाराज दिखे।

Also Read This

बड़ी खबर: शादी का झांसा देकर चार साल तक संबंध बनाने का आरोप, तीन दिन के धरने और आत्मदाह की कोशिश के बाद मुकदमा...

कालसी। 20 नवंबर 2026; नीरज उत्तराखंडी कोतवाली परिसर में तीन दिन तक चले धरने, हंगामे और आत्मदाह की कोशिश के बाद पुलिस ने पीड़िता की...

पंचकर्म सहायकों के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 25 अभ्यर्थियों का चयन

50 पंचकर्म सहायकों ने लिया भाग, चार प्रतिष्ठित आयुर्वेद चिकित्सालयों एवं वेलनेस केंद्रों ने की प्रतिभागिता!भारतीय चिकित्सा परिषद उत्तराखंड द्वारा प्रदेश में पंजीकृत...

Related Posts