ब्रेकिंग : केदारनाथ विधायक पर जानलेवा हमला। पेट्रोल डाल जलाने की कोशिश ।

केदारनाथ विधायक मनोज रावत पर असामाजिक तत्त्वों द्वारा पेट्रोल डालकर जलाने की घृणित निन्दनीय कोशिश की गयी। हालांकि हमलावर गिरफ्तार कर लिया गया है। गार्ड ने समय रहते हमलावर को पकड़ लिया। विधायक विधानसभा के बाड़व इंटर कालेज के एक कार्यक्रम में गये थे। हमलावर स्थानीय है।
पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने अभी DGP से बात की है।
आज राज्य स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर इस घटना ने राज्य पर कई सवाल खड़े कर दिये हैं।

कल ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दौरा है। ऐसे मे यह प्रकरण गंभीर है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts