ब्रेकिंग : भाजपा ने महाराष्ट्र में सरकार बनाने से किया इनकार। शिवसेना को दी शुभकामनाएं

बीजेपी ने सीएम देवेंद्र फडणवीस के आवास पर कोर कमेटी की बैठक करने के बाद राजभवन में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलकर कहा कि उनके पास सरकार बनाने लायक नंबर नहीं है। गौरतलब है कि शनिवार को भाजपा को  राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने सरकार बनाने का न्योता दिया था और 11 नवंबर तक […]

बीजेपी ने सीएम देवेंद्र फडणवीस के आवास पर कोर कमेटी की बैठक करने के बाद राजभवन में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलकर कहा कि उनके पास सरकार बनाने लायक नंबर नहीं है।

गौरतलब है कि शनिवार को भाजपा को  राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने सरकार बनाने का न्योता दिया था और 11 नवंबर तक बहुमत सिद्ध करने के लिए कहा था।

शिवसेना के नेता संजय राउत ने कहा कि “अब अजेय होने का बुलबुला फूट गया है और सरकार गठन के लिए नेता को खरीदने का घमंड अब राज्य में काम नहीं करता।”

हालांकि संजय ने किसी का नाम नहीं लिया।

शिवसेना नेता ने भगत सिंह कोश्यारी द्वारा भाजपा को पहले सरकार बनाए जाने के लिए बुलाने पर स्वागत किया था और कहा था कि सबसे बड़े दल को ही बुलाया जाना था।

Also Read This

पंचकर्म सहायकों के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 25 अभ्यर्थियों का चयन

50 पंचकर्म सहायकों ने लिया भाग, चार प्रतिष्ठित आयुर्वेद चिकित्सालयों एवं वेलनेस केंद्रों ने की प्रतिभागिता!भारतीय चिकित्सा परिषद उत्तराखंड द्वारा प्रदेश में पंजीकृत...

बड़ी खबर: हरक सिंह रावत पर 17 धराओं में असम में मुकदमा;बढ़ी मुश्किलें

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। असम की...

Related Posts