एक्सक्लूसिव : दबंग पीडब्ल्यूडी लैंसडौन, बिना वन विभाग की एनओसी के बना डाली सड़क

अनुज नेगी,पौड़ी सरकार एक ओर जहां पूरे देश में पर्यावरण की रक्षा के लिए पौधरोपण अभियान चलाया जा रही है,वही दूसरी और दबंग अधिकारी अपनी मनमानी करके सड़क बनाकर सैकड़ो हरे पेड़ों को नुक्सान पहुँचा रहे है। जनपद पौड़ी गढ़वाल लैंसडौन तहसील के अंतर्गत चिंबो-गुड़ला ग्रामीणों के लिए नई सड़क का निर्माण किया जा रहा […]

अनुज नेगी,पौड़ी

सरकार एक ओर जहां पूरे देश में पर्यावरण की रक्षा के लिए पौधरोपण अभियान चलाया जा रही है,वही दूसरी और दबंग अधिकारी अपनी मनमानी करके सड़क बनाकर सैकड़ो हरे पेड़ों को नुक्सान पहुँचा रहे है।
जनपद पौड़ी गढ़वाल लैंसडौन तहसील के अंतर्गत चिंबो-गुड़ला ग्रामीणों के लिए नई सड़क का निर्माण किया जा रहा है, चिंबो-गुड़ला मोटर का निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग लैंसडौन करा रहा है,मगर लोक निर्माण विभाग ने उक्त मोटर मार्ग में कार्य के लिए वन विभाग से किसी भी प्रकार की अनुमति नही ली है।जिससे कारण सैकड़ों हरे पेड़ मलवे में दफन हो गए हैं और पर्यावरण को भारी नुकसान हो रहा है,वही दूसरी ओर प्रशासन को शिकायत करने में बाद भी कोई कार्यवाही नही की जा रही है। आपको बतादे सरकार ग्लोबलवार्मिंग से बचने के लिय़े तरह तरह की योजना चला रही है।मगर लोक निर्माण विभाग में कुछ दबंग अधिकारी अपनी इन हरकतों से पर्यावरण को भारी नुकसान पहुँचा रहे हैं।
वहीं जब लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता लाल सिंह रावत से बात की गई तो उनका कहना है,उक्त भूमि वन पंचायत की है,जिसमे ग्रामीणों सहमति से सड़क निर्माण का कार्य कराया गया है।
“उक्त भूमि वन पंचायत की है,हमने पहले भी इस सड़क का निर्माण कार्य बन्द कराया था,और इसकी शिकायत उपजिलाधिकारी लैंसडौन से भी की थी।”

राखी जुयाल-वन क्षेत्राधिकारी

Also Read This

पंचकर्म सहायकों के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 25 अभ्यर्थियों का चयन

50 पंचकर्म सहायकों ने लिया भाग, चार प्रतिष्ठित आयुर्वेद चिकित्सालयों एवं वेलनेस केंद्रों ने की प्रतिभागिता!भारतीय चिकित्सा परिषद उत्तराखंड द्वारा प्रदेश में पंजीकृत...

बड़ी खबर: हरक सिंह रावत पर 17 धराओं में असम में मुकदमा;बढ़ी मुश्किलें

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। असम की...

Related Posts