एक्सक्लूसिव: तो न्यायालय से ऊपर हैं जमानत पर रिहा आचार्य बालकृष्ण!

पतंजलि योगपीठ के आचार्य बालकृष्ण एक बार फिर चर्चाओं में हैं। फर्जी माक्र्सशीट, दोहरी नागरिकता और गलत तरीके से पासपोर्ट बनाने के आरोप में देहरादून जेल की हवा खा चुके आचार्य बालकृष्ण का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। पूरे प्रदेश में आयुष छात्रों द्वारा अवैध तरीके से की गई फीस वृद्धि […]

पतंजलि योगपीठ के आचार्य बालकृष्ण एक बार फिर चर्चाओं में हैं। फर्जी माक्र्सशीट, दोहरी नागरिकता और गलत तरीके से पासपोर्ट बनाने के आरोप में देहरादून जेल की हवा खा चुके आचार्य बालकृष्ण का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। पूरे प्रदेश में आयुष छात्रों द्वारा अवैध तरीके से की गई फीस वृद्धि के आंदोलन को कुचलने की बात कहने वाले आचार्य बालकृष्ण इस वीडियो में अपने आप को न्यायालय से ऊपर बता रहे हैं। इस वीडियो में आचार्य बालकृष्ण छात्र-छात्राओं से अभद्रता करते हुए कह रहे हैं कि तुमने पतंजलि का नमक खाया है और मैं कोर्ट के आधार पर नहीं, बल्कि अपने अनुसार फीस तय करूंगा।
हाईकोर्ट के आदेश के बाद आचार्य बालकृष्ण के इस वीडियो को गोदी मीडिया के लोग इसलिए खबर नहीं बना रहे हैं, क्योंकि बालकृष्ण की पतंजलि योगपीठ के करोड़ों रुपए के विज्ञापन से ही यह गोदी मीडिया चल रहा है।

Also Read This

पंचकर्म सहायकों के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 25 अभ्यर्थियों का चयन

50 पंचकर्म सहायकों ने लिया भाग, चार प्रतिष्ठित आयुर्वेद चिकित्सालयों एवं वेलनेस केंद्रों ने की प्रतिभागिता!भारतीय चिकित्सा परिषद उत्तराखंड द्वारा प्रदेश में पंजीकृत...

बड़ी खबर: हरक सिंह रावत पर 17 धराओं में असम में मुकदमा;बढ़ी मुश्किलें

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। असम की...

Related Posts