आदमखोर गुलदार का आंतक। जखोली मे आदमखोर ने किया तीसरा शिकार

जगदम्बा कोठारी
रूद्रप्रयाग। बीते कई दिनों से जनपद के जखोली विकासखँड मे आदमखोर गुलदार का आंतक बना हुआ है। इस आदमखोर ने कल एक और महिला को अपना निवाला बनाया, जिसका क्षत विक्षत शव आज सुबह जंगल मे पाया गया।
जानकारी के अनुसार कल शाम पपडासू गांव निवासी कौशल्या देवी अपने गांव के पास जंगल मे घास लेने गयी थी और रात तक वापस घर नहीं लौटी तो चिंतित परिजन उसकी खोज मे जंगल गये। रात भर खोजबीन के बाद महिला का अधखाया शव जंगल मे मिला। जिसके बाद गांव मे दहशत का माहौल फैल गया है। इससे पहले सतनी गांव के एक अधेड व्यक्ति और बांसी गांव की एक महिला समेत गुलदार अबतक एक माह के भीतर कुल तीन लोगों को निवाला बना चुका है। जिससे स्थानीय लोगों मे भय का माहौल है। हांलांकी वन विभाग द्वारा शूटर तैनात किये हैं लेकिन गुलदार हाथ नहीं लगा।
प्रमुख जखोली प्रदीप थपलियाल ने वन विभाग से जल्द आदमखोर को मार गिराने की मांग की है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts