मुख्य सचिव बोले: बलिया नाले का होगा स्थायी समाधान

कमल जगाती/नैनीताल उत्तराखण्ड के मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिह और वित्त सचिव अमित नेगी ने भवाली स्थित टी.बी.(क्षय रोग) हॉस्पिटल और संवेदनशील बलिया नाले का निरीक्षण किया। उन्होंने जल्द इन समस्याओं का समाधान करने की बात भी कही। इस दौरन मीडिया से बात करते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि बलिया नाला में होने वाले […]

कमल जगाती/नैनीताल

उत्तराखण्ड के मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिह और वित्त सचिव अमित नेगी ने भवाली स्थित टी.बी.(क्षय रोग) हॉस्पिटल और संवेदनशील बलिया नाले का निरीक्षण किया। उन्होंने जल्द इन समस्याओं का समाधान करने की बात भी कही।
इस दौरन मीडिया से बात करते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि बलिया नाला में होने वाले अल्पकालिक कार्य प्रगति पर हैं और इनकी समीक्षा भी समय समय पर की जा रही है। उन्होंने कहा कि बलियानाला में जापान की कंपनी जायका द्वारा 3 विकल्प दिए गए हैं। कहा कि इस योजना पर कार्य किया जाना है और जिन दो ढलानों में सबसे ज्यादा खतरा बना हुआ है उसका निराकरण कर स्थायी समाधान किया जाएगा। नैनीझील और बलियानाला क्षेत्र की स्थिरता बचाकर पूरे क्षेत्र को बचाया जा सकता है।


वहीं टी.बी.सेनिटोरियम पर बोलते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि टी.बी.के ईलाज के लिए सेनिटोरियम स्थापित किया गया था, लेकिन आज के दौर में अधिकांश अस्पतालों मे टी.बी.के बेहतर इलाज की सुविधायें उपलब्ध है। अब हर जगह टी.बी.का ईलाज उपलब्ध होने के कारण सरकार सेनीटोरियम का उपयोग किसी दूसरे जनहित के कार्य किये जाने के लिए मंथन कर रही है । इससे जनता को अधिक से अधिक लाभ मिल सकेगा।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts