पर्यटकों की कार में आग लगने से अफरा-तफरी

कमल जगाती/नैनीताल उत्तराखण्ड में नैनीताल घूमने आए पर्यटकों की कार में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। दमकल वाहन के देर में पहुंचने से कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। नैनीताल घूमने जा रहे पर्यटको की गाड़ी कालाढूंगी में समीप पहुँची तो उसमें आग लग गई। गाड़ी ने पहाड़ की तरफ चढ़ना शुरू […]

कमल जगाती/नैनीताल

उत्तराखण्ड में नैनीताल घूमने आए पर्यटकों की कार में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। दमकल वाहन के देर में पहुंचने से कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई।
नैनीताल घूमने जा रहे पर्यटको की गाड़ी कालाढूंगी में समीप पहुँची तो उसमें आग लग गई। गाड़ी ने पहाड़ की तरफ चढ़ना शुरू ही किया था तो अचानक इंजन से धुआं आना शुरू हो गया और इंजन में आग लग गई।

चालक ने आग देखकर गाड़ी रोक दी और परिजन जल्दबाजी में गाड़ी से जान बचाकर उतर गए। गाड़ी में आग इतनी तेज थी कि वो मिनटों में राख हो गई। परिवार रामपुर ज़िले में स्वार तहसील का रहने वाला बताया जा रहा है। ये लोग नैनीतल घूमने जा रहे थे जब अचानक गाड़ी में आग लग गई। पुलिस को इसकी सूचना दी गई लेकिन लगभग 40 मिनट तक फायर ब्रिगेड के नहीं पहुंचने से गाड़ी जलकर खत्म हो गई। गाड़ी की दशा देखकर आप अनुमान लगा सकते हैं कि आग कितनी भयावह रही होगी।

Also Read This

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

ब्रेकिंग : नौ जिलों में अगले तीन घंटे येलो अलर्ट, गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना

देहरादून।नीरज उत्तराखंडी मौसम विभाग ने शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 को उत्तराखंड के नौ जिलों के लिए अगले तीन घंटों के दौरान येलो अलर्ट जारी किया...

Related Posts