ब्रेकिंग: नागरिकता कानून लागू होने के बाद विरोध की आवाज उत्तराखण्ड भी पहुंची

कमल जगाती/नैनीताल नागरिकता कानून लागू होने के बाद विरोध की आवाज उत्तराखण्ड भी पहुंच गई है। उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर के मुस्लिम समुदाय में भारत सरकार द्वारा लोकसभा और राज्य सभा में एन.आर.सी.और सी.ए.बी.क़ानून पास कराने के बाद आक्रोश है। रुद्रपुर कलेक्ट्रेट में नगर की सभी मस्जिदों के इमाम और मस्जिदों की कमेटी […]

कमल जगाती/नैनीताल

नागरिकता कानून लागू होने के बाद विरोध की आवाज उत्तराखण्ड भी पहुंच गई है।
उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर के मुस्लिम समुदाय में भारत सरकार द्वारा लोकसभा और राज्य सभा में एन.आर.सी.और सी.ए.बी.क़ानून पास कराने के बाद आक्रोश है। रुद्रपुर कलेक्ट्रेट में नगर की सभी मस्जिदों के इमाम और मस्जिदों की कमेटी के पदाधिकारियो ने शांतिपूर्ण ढंग से सी.ए.बी.कानून का विरोध दर्ज कराते हुए राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मुस्लिम समुदाय के लोगों के दिलों से एन.आर.सी.का खौफ अभी निकला भी नहीं था कि उस पर सी.ए.बी.बिल लोकसभा और राज्यसभा में पास कराकर विशेष समुदाय को सताने का प्रयास किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वह सी.ए.बी.और एन.आर.सी.बिल का घोर विरोध करते है। उन्होंने कहा कि दोनों ही बिलों को कहीं से कहीं तक स्वीकार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि अगर ज़बरन इस बिल को थोपने का प्रयास किया गया तो इससे देश में बदअमनी और अशान्ति फैलने का खतरा है। प्रदर्शनकारियों की माँग है कि राष्ट्रपति इस बिल को गैर कानूनी करार देकर भारत सरकार से ख़त्म कराये।

Also Read This

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

ब्रेकिंग : नौ जिलों में अगले तीन घंटे येलो अलर्ट, गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना

देहरादून।नीरज उत्तराखंडी मौसम विभाग ने शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 को उत्तराखंड के नौ जिलों के लिए अगले तीन घंटों के दौरान येलो अलर्ट जारी किया...

Related Posts