एक्सक्लूसिव: झारखंड की आंच पहुंचेगी उत्तराखण्ड

देहरादून। झारखंड चुनाव परिणाम के बाद भाजपा हाईकमान जिन राज्यों में भाजपा सरकार है, वहां के नेतृत्व पर गंभीर चिंतन कर सकता है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ गंवाने के बाद भाजपा को महाराष्ट्र से बड़ा झटका लगा और फजीहत भी अलग से हुई।
हरियाणा में किसी तरह इज्जत तो बची, मगर मनोबल पूरी तरह टूटा।
झारखंड के चुनाव ने भाजपा को पूरी तरह तोड़ के रख दिया है, एक बात स्पष्ट हो चुकी है कि अब केवल मोदी के नाम पर चुनाव नहीं जीते जा सकते।
राज्यों में भाजपा सरकारों की परफॉर्मेंस के आधार पर वोट मिलेंगे।
आने वाले राज्यों के चुनाव कठिन है, भाजपा को अगर इन राज्यों को बचाना है तो पूरी कवायद के साथ सोच विचार करना होगा।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts