ब्रेकिंग: अल्टो कार खाई में गिरी, एक की मौत, तीन जख्मी

नीरज उत्तराखण्डी पुरोला। बडकोट राजगढ़ी मोटर मार्ग पर एक अल्टो कार अनियंत्रित गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें चार लोग सवार थे। जिसमें एक टीचर की मौके पर मौत हो गई तथा तीन अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी बड़कोट लाया गया है जहां प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर […]

नीरज उत्तराखण्डी

पुरोला। बडकोट राजगढ़ी मोटर मार्ग पर एक अल्टो कार अनियंत्रित गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें चार लोग सवार थे।
जिसमें एक टीचर की मौके पर मौत हो गई तथा तीन अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी बड़कोट लाया गया है जहां प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया।

जानकारी के अनुसार गुरुवार को बड़कोट से राजगढ़ी की ओर जा रही एक कार राजगढ़ी के निकट अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। जिसमें सवार जसपुर ब्रह्मखाल निवासी मुकेश (42 वर्ष) पुत्र गैणु लाल की मौके पर ही मौत हो गई। मुकेश उच्च प्राथमिक विद्यालय पटांगणी में बतौर शिक्षक तैनात था, जबकि सरिता (38 वर्ष), प्रकाश लाल (45 वर्ष) निवासी जसपुर ब्रह्मखाल एवं धराली गांव निवासी संदीप सिंह (32 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108सेवा से बडकोट चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
चिकित्सक डॉ रोहित भंडारी व पवन रावत ने बताया है कि दो घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। तीनो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया गया है।

वहीं दूसरी ओर पौड़ी स्थित खिर्सू के नजदीक एक मैक्स पाला में फिसलकर गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

 

Also Read This

टीएचडीसी टनल हादसा: 19 लोगो को निकाला,7 की मौत। मौके पर सीएम धामी

पीपलकोटी। गिरीश चंदोला मायापुर स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा और पानी भरने की घटना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को घटनास्थल...

ब्रेकिंग : देहरादून में कल सभी स्कूल बंद,देंखे आदेश 

देहरादून | उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच देहरादून जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा...

Related Posts