अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने जाना अनिल बलूनी का हाल

भारतीय सिने जगत की विख्यात अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने आज मुंबई में उपचार करा रहे उत्तराखंड से सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी का हालचाल जाना। मनीषा कोइराला स्वयं कैंसर सरवाइवर हैं। उन्होंने अपनी इच्छाशक्ति और जीवटता से कैंसर को हराया। अस्वस्थ चल रहे सांसद बलूनी 3 माह से अधिक समय से […]

भारतीय सिने जगत की विख्यात अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने आज मुंबई में उपचार करा रहे उत्तराखंड से सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी का हालचाल जाना। मनीषा कोइराला स्वयं कैंसर सरवाइवर हैं। उन्होंने अपनी इच्छाशक्ति और जीवटता से कैंसर को हराया।

अस्वस्थ चल रहे सांसद बलूनी 3 माह से अधिक समय से मुंबई में अपना उपचार करा रहे हैं। इससे पूर्व कैंसर को मात देने वाले क्रिकेटर युवराज सिंह ने भी सांसद बलूनी से भेंट की थी। वह कैंसर के क्षेत्र में सांसद बलूनी के साथ मिलकर काम करने की इच्छा भी जता चुके हैं।

सांसद बलूनी के हाल-चाल लेने आई मनीषा कोइराला ने अपने अनुभव साझा किए और बताया कि किन जानकारियों और जागरूकता से समय रहते कैंसर को मात दी जा सकती है। उन्होंने मजबूत इच्छाशक्ति को भी उपचार का अहम हिस्सा बताया। सुश्री कोइराला ने उपचार के दौरान और बाद की जीवन शैली और दिनचर्या के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां व सावधानियां भी साझा की।

जिस तरह कैंसर को हराकर युवराज सिंह ने मुख्य क्रिकेट में वापसी की थी उसी तरह मनीषा कोइराला भी पुनः अभिनय की दुनिया में सक्रिय हैं और काम कर रही हैं। सांसद बलूनी ने उनकी सदाशयता के लिए आभार जताया और मनोबल बढ़ाने के लिए धन्यवाद दिया।

Also Read This

टीएचडीसी टनल हादसा: 19 लोगो को निकाला,7 की मौत। मौके पर सीएम धामी

पीपलकोटी। गिरीश चंदोला मायापुर स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा और पानी भरने की घटना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को घटनास्थल...

ब्रेकिंग : देहरादून में कल सभी स्कूल बंद,देंखे आदेश 

देहरादून | उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच देहरादून जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा...

Related Posts