किच्छा में अनियंत्रित कैंटर ने आधा दर्जन लोगों को कुचला

कमल जगाती/नैनीताल  उत्तराखण्ड के किच्छा में एक अनियंत्रित कैंटर ने कई ठेले पर खड़े लोगों को कुचल दिया है। किच्छा रेलवे स्टेशन के समीप मोमो चाउमीन के ठेले पर हुए इस हादसे में बरेली मार्ग से हल्द्वानी को जा रहे अनियंत्रित कैंटर ने आधा दर्जन लोगों को कुचला। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार […]

कमल जगाती/नैनीताल
 उत्तराखण्ड के किच्छा में एक अनियंत्रित कैंटर ने कई ठेले पर खड़े लोगों को कुचल दिया है। किच्छा रेलवे स्टेशन के समीप मोमो चाउमीन के ठेले पर हुए इस हादसे में बरेली मार्ग से हल्द्वानी को जा रहे अनियंत्रित कैंटर ने आधा दर्जन लोगों को कुचला। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार से जा रहे कैंटर संख्या यू.पी.25सी.टी.1961 ने कोहरे के कारण लोगों को रौंद दिया । नशे की हालत में धुत्त कैंटर चालक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया । राहगीरों ने पुलिस को घटना की सूचना दी और चालक को गिराफ्तार कर लिया । गणेश ने बताया कि वो ठेले पर नाश्ता कर रहे थे जब कैंटर ने आकर उन्हें जोरदार टक्कर मार दी ।पुलिस ने कैंटर परी चालक को गिरफ्तार कर लिया । घायलों में गणेश पुत्र दीवान सिंह निवासी अल्मोड़ा,  अमित कुमार पुत्र ओमकार निवासी खुरपिया, शिवम निवासी मंडी, योगेश कुमार निवासी पीलीभीत और एक अन्य का इलाज किच्छा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है ।

Also Read This

टीएचडीसी टनल हादसा: 19 लोगो को निकाला,7 की मौत। मौके पर सीएम धामी

पीपलकोटी। गिरीश चंदोला मायापुर स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा और पानी भरने की घटना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को घटनास्थल...

ब्रेकिंग : देहरादून में कल सभी स्कूल बंद,देंखे आदेश 

देहरादून | उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच देहरादून जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा...

Related Posts