एक्सक्लूसिव: इस विधायक ने न्यू ईयर पर लगाए जमकर ठुमके। वायरल

कमल जगाती/नैनीताल उत्तराखण्ड के एक विधायक ने नव वर्ष की खुशी में जमकर ठुमके लगाए, जो अब वायरल होकर चर्चाओं का विषय बन गया है। विधायक ने कहा कि कार्यकर्ताओं में भाजपा को लेकर रोष है। उधमसिंहनगर में जसपुर के विधायक आदेश सिंह चौहान ने नव वर्ष की खुशी में रखी एक पार्टी में डी.जे.की […]

कमल जगाती/नैनीताल

उत्तराखण्ड के एक विधायक ने नव वर्ष की खुशी में जमकर ठुमके लगाए, जो अब वायरल होकर चर्चाओं का विषय बन गया है। विधायक ने कहा कि कार्यकर्ताओं में भाजपा को लेकर रोष है।
उधमसिंहनगर में जसपुर के विधायक आदेश सिंह चौहान ने नव वर्ष की खुशी में रखी एक पार्टी में डी.जे.की धुन पर जमकर ठुमके लगाए। पूरा माजरा कैमरे में कैद हो गया। जसपुर के हीरा गार्डन में नववर्ष कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं के बीच
विधायक ने डी.जे.की धुन पर जमकर नाचा। विधायक ने क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं को बुलाकर नववर्ष की बधाई दी और पार्टी को मजबूत करने की बात कही।

आदेश चौहान, विधायक, जसपुर

इस मौके पर विधायक ने कार्यकर्ताओं के भोजन और डांस की भी व्यवस्था की थी। डी.जे.के गानों पर थिरक रहे कार्यकर्ताओं ने विधायक आदेश सिंह चौहान को भी जमकर ठुमके लगवा दिए। वीडियो सोमवार शाम का बताया जा रहा है, जब विधायक ने अलविदा 2019 की पार्टी में कार्यकर्ताओं को नचाया और कार्यकर्ताओं ने उन्हें भी नचा दिया।

Also Read This

हादसा: यहां खाई में गिरी 22 यात्रियों से भरी बस, देखें रेस्क्यू वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल कगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एन.डी.आर.एफ. पुलिस, एस.डी.आर.एफ.और स्थानीय लोगों की मदद...

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

Related Posts