विधायक चैंपियन और कर्णवाल में सीजफायर का फिर ऐलान

भाजपा के टिकट पर चुनकर आए विधायक देशराज कर्णवाल और कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के बीच जुबानी जंग से लेकर भद्दी गालियों और एक दूसरे को न्यायालय में घसीटने की तमाम घटनाओं के बाद भाजपा नेतृत्व द्वारा किए गए सुलह और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत की पहल के बाद आज सामूहिक रूप से सुलह नामा कराने […]

भाजपा के टिकट पर चुनकर आए विधायक देशराज कर्णवाल और कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के बीच जुबानी जंग से लेकर भद्दी गालियों और एक दूसरे को न्यायालय में घसीटने की तमाम घटनाओं के बाद भाजपा नेतृत्व द्वारा किए गए सुलह और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत की पहल के बाद आज सामूहिक रूप से सुलह नामा कराने की कोशिश की गई।
नव वर्ष 2020 के मौके पर देहरादून में एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता को विधायक देशराज कर्णवाल और विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन संयुक्त रूप से संबोधित किया। इस दौरान उनके बीच हुए मनमुटाव को दूर कर दिया गया है। इस अवसर पर दोनों विधायकों ने एक दूसरे को नव वर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी।
अब देखना है कि भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा की गई इस पहल के बाद दोनों नेता कितने दिन तक शांत रहते हैं और कब कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की भाजपा में विधिवत रूप से एंट्री होती है।

Also Read This

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

ब्रेकिंग : नौ जिलों में अगले तीन घंटे येलो अलर्ट, गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना

देहरादून।नीरज उत्तराखंडी मौसम विभाग ने शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 को उत्तराखंड के नौ जिलों के लिए अगले तीन घंटों के दौरान येलो अलर्ट जारी किया...

Related Posts