नए साल के जश्न पर सरोवरनगरी में जमकर थिरके पर्यटक

कमल जगाती/नैनीताल उत्तराखण्ड के नैनीताल में नए साल के स्वागत के लिए पहुंचे पर्यटकों ने जमकर नाच किया। पर्यटन व्यवसाइयों ने इस मौके पर पर्यटकों के लिए कई व्यवस्थाएं की थी। पर्यटन नगरी नैनीताल में हर वर्ष नए साल का जश्न मनाने के लिए देश दुनिया से पर्यटक पहुंचते हैं। 2020 का स्वागत करने के […]

कमल जगाती/नैनीताल

उत्तराखण्ड के नैनीताल में नए साल के स्वागत के लिए पहुंचे पर्यटकों ने जमकर नाच किया। पर्यटन व्यवसाइयों ने इस मौके पर पर्यटकों के लिए कई व्यवस्थाएं की थी।
पर्यटन नगरी नैनीताल में हर वर्ष नए साल का जश्न मनाने के लिए देश दुनिया से पर्यटक पहुंचते हैं। 2020 का स्वागत करने के लिए भी कई नए शादी शुदा जोड़े और परिवार वाले सरोवर नगरी पहुंचे। नैनीताल के कई बड़े होटलों ने पर्यटकों के लिए डी.जे. की व्यवस्था की थी। होटलों ने बच्चों के लिए भी खेलकूद के कार्यक्रम रखे थे। फ्लोर में एंकर ने नाच रहे सैलानियों को जमकर ठुमके लगाने पर मजबूर कर दिया। पर्यटकों के लिए खाने में भी विशेष पकवानों का इंतजाम किया गया। नवविवाहितों का डांस देखकर सभी दर्शक आकर्षित हो गए। होटल प्रबंधन ने भी अपने मेहमानों को खुश करने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी थी।

Also Read This

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

ब्रेकिंग : नौ जिलों में अगले तीन घंटे येलो अलर्ट, गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना

देहरादून।नीरज उत्तराखंडी मौसम विभाग ने शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 को उत्तराखंड के नौ जिलों के लिए अगले तीन घंटों के दौरान येलो अलर्ट जारी किया...

Related Posts