राम मंदिर भले ही बन रहा, लेकिन राम राज्य की स्थापना नहीं हो रही: तोगड़िया

कमल जगाती/नैनीताल उत्तराखण्ड के हल्द्वानी पहुंचे प्रवीण भाई तोगड़िया ने रोजगार और आर्थिक मंदी को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि राम मंदिर भले ही बन रहा है लेकिन राम राज्य की स्थापना नहीं हो रही है। नैनीताल जिले में हल्द्वानी पहुंचे अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण भाई तोगड़िया ने मीडिया […]

कमल जगाती/नैनीताल

उत्तराखण्ड के हल्द्वानी पहुंचे प्रवीण भाई तोगड़िया ने रोजगार और आर्थिक मंदी को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि राम मंदिर भले ही बन रहा है लेकिन राम राज्य की स्थापना नहीं हो रही है।
नैनीताल जिले में हल्द्वानी पहुंचे अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण भाई तोगड़िया ने मीडिया से बात करते हुए रोजगार और आर्थिक मंदी को लेकर केंद्र सरकार पर सीधा निशाना साधा। प्रवीण भाई तोगड़िया ने कहा कि भले ही देश में राम मंदिर बन रहा है, लेकिन राम राज्य की स्थापना नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि हर जगह आर्थिक मंदी का असर है, जिसके कारण 5 करोड़ लोग बेरोजगार हो गए हैं और छोटे-बड़े उद्योग बंद हो रहे हैं। ऐसे में केंद्र सरकार को इस आर्थिक मंदी को स्वीकारने के बजाय बेरोजगारों के साथ मजाक किया जा रहा है।

Also Read This

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

ब्रेकिंग : नौ जिलों में अगले तीन घंटे येलो अलर्ट, गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना

देहरादून।नीरज उत्तराखंडी मौसम विभाग ने शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 को उत्तराखंड के नौ जिलों के लिए अगले तीन घंटों के दौरान येलो अलर्ट जारी किया...

Related Posts