नैनीताल में ठंड से एक व्यक्ति की मौत

कमल जगाती/नैनीताल उत्तराखण्ड के नैनीताल में रात भर ठंड में रहने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई है । पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमोर्टेम के लिए भेज दिया है। नैनीताल में अंडा मार्किट के समीप खंडहर में आज सवेरे एक शव मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच […]

कमल जगाती/नैनीताल

उत्तराखण्ड के नैनीताल में रात भर ठंड में रहने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई है । पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमोर्टेम के लिए भेज दिया है।
नैनीताल में अंडा मार्किट के समीप खंडहर में आज सवेरे एक शव मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव की शिनाख्त मंगोली के 50 वर्षीय दुर्गा सिंह पुत्र हिम्मत सिंह मेहरा के रूप में हुई। शव अंडा मार्किट के ठीक सामने बने पुराने खंडहर में लावारिश हाल में मिला। मंगोली चौराहे के रहने वाले दुर्गा सूखाताल स्थित एक रैस्टयूरेन्ट में काम करते थे।

शव के पास से शराब की बोतलें मिली हैं, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि दुर्गा नशे की हाल में वहाँ पड़े रह गए और अत्यधिक ठंड के चलते उनकी मौत हो गई। मंगोली के रहने वाले लोगों ने दुर्गा की पहचान की। पुलिस ने शव को उठाकर पोस्ट मोर्टेम के लिए भेज दिया। इसी बीच पुलिस ने दुर्गा के परिजनों को भी सूचना दे दी।

Also Read This

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

ब्रेकिंग : नौ जिलों में अगले तीन घंटे येलो अलर्ट, गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना

देहरादून।नीरज उत्तराखंडी मौसम विभाग ने शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 को उत्तराखंड के नौ जिलों के लिए अगले तीन घंटों के दौरान येलो अलर्ट जारी किया...

Related Posts