गुड न्यूज: मुंबई में उत्तराखंड भवन का उदघाटन

उत्तराखण्ड राज्य की सांस्कृतिक परम्पराओं एवं पर्यटन को मिलेगा बढ़ाव

अनुज नेगी
देहरादून। मुंबई में बुधवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने
उत्तराखण्ड भवन (राज्य अतिथि गृह एवं एम्पोरियम) का लोकार्पण किया।
आपको बता दे मुंबई में बन रहे उत्तराखण्ड भवन की लागत 39 करोड़ 73 लाख रूपए है। प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि मुम्बई में उत्तराखण्ड सदन बनने से प्रदेश के जो लोग किसी कार्यक्रमों एवं अन्य कार्यों के लिए मुम्बई जायेंगे, उनको ठहरने में परेशानी नहीं होगी। सदन में विशेष रूप से कैंसर के रोगियों के लिए जो ईलाज के लिए मुम्बई आते हैं, उनके लिए भी कक्ष आरक्षित रहेगा।


मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि मुम्बई में उत्तराखण्ड भवन बनने से उत्तराखण्ड राज्य की सांस्कृतिक परम्पराओं एवं पर्यटन को भारत की मध्य, पश्चिम एवं दक्षिण क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार होगा। राज्य के संवैधानिक पद धारकों, विशिष्ट महानुभवों एवं उच्चाधिकारियों के अतिरिक्त उत्तराखण्ड वासियों एवं प्रवासीय उत्तराखण्डियों हेतु राष्ट्र की वाणिज्यिक राजधानी मुम्बई प्रवास के दौरान उनके लिये ठहरने की व्यवस्था होगी।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts