सिपाही के खिलाफ महिला से रेप और हत्या का मुकदमा दर्ज

अनुज नेगी उत्तराखंड पुलिस के सिपाही व उसके साथी पर देहरादून की एक महिला के साथ रेप और हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है। जनपद हरिद्वार में तैनात पुलिस सिपाही व उसके साथियों के खिलाफ महिला के परिजनों का आरोप लगाते हुए कहा कि महिला को सिपाही ने हरिद्वार बुलाया और उसके साथ रेप कर […]

अनुज नेगी

उत्तराखंड पुलिस के सिपाही व उसके साथी पर देहरादून की एक महिला के साथ रेप और हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है।
जनपद हरिद्वार में तैनात पुलिस सिपाही व उसके साथियों के खिलाफ महिला के परिजनों का आरोप लगाते हुए कहा कि महिला को सिपाही ने हरिद्वार बुलाया और उसके साथ रेप कर उसकी हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने सिपाही को ​सस्पेंड कर दिया है। उधर महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
आपको बता दे रविवार सुबह को देहरादून की एक महिला अन्नू त्यागी निवासी सालावाला, डालनवाला, देहरादून का शव हरिद्वार के एक होटल में मिला, इस होटल में महिला का कमरा सिपाही दीपक चौहान ने बुक कराया था, जो सीओ दफ्तर में तैनात हैं। रविवार सुबह जब महिला ने दरवाजा नहीं खोला तो पुलिस ने दरवाजा खोला और उसे मृत पाया।
उधर पुलिस को महिला के कमरे से शराब की बोतल और पका हुआ मांस भी बरामद हुआ था। बताया जा रहा है कि सिपाही ने महिला के साथ कमरे में समय भी बिताया था। हालांकि पहले पुलिस मामले को रफा दफा करने का प्रयास कर रही थी। लेकिन बाद में महिला के परिजनों ने हंगामा कर दिया। बाद में दबाव में पुलिस ने महिला के भाई की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएसपी सेंथिल अबूदई कृष्ण राज एस ने बताया कि महिला की मौत के मामले में सिपाही पर मुकदमा दर्ज किया गया है। उसे सस्पेंड भी कर दिया गया है।

Also Read This

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

ब्रेकिंग : नौ जिलों में अगले तीन घंटे येलो अलर्ट, गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना

देहरादून।नीरज उत्तराखंडी मौसम विभाग ने शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 को उत्तराखंड के नौ जिलों के लिए अगले तीन घंटों के दौरान येलो अलर्ट जारी किया...

Related Posts