नैनीताल की मॉल रोड पर दो टैक्सी चालकों के बीच जमकर चले लात घूसे

कमल जगाती/नैनीताल उत्तराखण्ड में नैनीताल की मॉल रोड में आज दो टैक्सी चालकों के बीच जमकर लात घूंसे चल गए। पुलिस ने दोनों पक्षों को रोककर उनका मैडिकल कराया। किसी ने घटना का वीडियो बना लिया जो अब जोरों से वायरल हो रहा है। नैनीताल के मल्लीताल स्थित रिक्शा स्टैंड में आज सवारियों को लेकर […]

कमल जगाती/नैनीताल

उत्तराखण्ड में नैनीताल की मॉल रोड में आज दो टैक्सी चालकों के बीच जमकर लात घूंसे चल गए। पुलिस ने दोनों पक्षों को रोककर उनका मैडिकल कराया। किसी ने घटना का वीडियो बना लिया जो अब जोरों से वायरल हो रहा है।
नैनीताल के मल्लीताल स्थित रिक्शा स्टैंड में आज सवारियों को लेकर दो टैक्सी चालकों में भिड़ंत हो गई। हरे जैकेट में एक चालक ने काले जैकेट वाले दूसरे चालक को जोरों का घूंसा जड़ दिया। दोनों पक्षों में धक्का मुक्की हो गई। स्थानीय लोगों ने दोनों को समझाने की कोशिश की।

इस बीच समीप में बनी पुलिस चौकी से पुलिस वाले आ गए और मारपीट करने वाले युवक़ों को पकड़ लिया। पुलिस दोनों को मैडिकल कराने के लिए अस्पताल ले आई। पुलिस के अनुसार खुर्पाताल नीवासी रोहित कनवाल और चार्टन लॉज नीवासी सादाब खान के बीच हाथापाई हो गई, दोनों को ही मैडिकल के लिए भेजा गया जिसके बाद कानूनी कार्यवाही की जाएगी। मारपीट का ये वीडियो जोरों से वायरल हो रहा है।

Also Read This

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

ब्रेकिंग : नौ जिलों में अगले तीन घंटे येलो अलर्ट, गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना

देहरादून।नीरज उत्तराखंडी मौसम विभाग ने शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 को उत्तराखंड के नौ जिलों के लिए अगले तीन घंटों के दौरान येलो अलर्ट जारी किया...

Related Posts