बस दुर्घटना: काशीपुर में तालाब में पलटी स्कूली बस

काशीपुर। आज सुबह बच्चों को स्कूल ले जा रही एक बस अचानक तालाब में पलटने से उसमें सवार करीब एक दर्जन बच्चों में चीख-पुकार मच गई। हालांकि गनीमत यह रही कि ये बच्चे सुरक्षित हैं। मिली जानकारी के मुताबिक पायनियर चिल्ड्रन एकेडमी की बस नं यूए- 12-3717 ग्राम बक्सौरा से बच्चों को लेकर ग्राम टीला […]

काशीपुर। आज सुबह बच्चों को स्कूल ले जा रही एक बस अचानक तालाब में पलटने से उसमें सवार करीब एक दर्जन बच्चों में चीख-पुकार मच गई। हालांकि गनीमत यह रही कि ये बच्चे सुरक्षित हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक पायनियर चिल्ड्रन एकेडमी की बस नं यूए- 12-3717 ग्राम बक्सौरा से बच्चों को लेकर ग्राम टीला की ओर जा रही थी कि तभी सामने से एक कुत्ता अचानक बस के सामने आ गया। इससे बस चालक जोगिन्दर सिंह बस से अनियंत्रित हो गया और बस तालाब में पलट गई। बस पलटने से बच्चों में चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों ने दौड़कर बच्चों को बस से बाहर निकाला। बस में सवार सभी बच्चे सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

Also Read This

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

ब्रेकिंग : नौ जिलों में अगले तीन घंटे येलो अलर्ट, गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना

देहरादून।नीरज उत्तराखंडी मौसम विभाग ने शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 को उत्तराखंड के नौ जिलों के लिए अगले तीन घंटों के दौरान येलो अलर्ट जारी किया...

Related Posts