हरीश रावत त्रिवेंद्र रावत को भेंजेगे मोमो और नूडल्स

पिछले दिनों उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का एक वीडियो चाऊमीन बनाते हुए वायरल हुआ तो उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उन पर टिप्पणी की कि हरीश रावत को कुछ नूडल्स उत्तराखंड कांग्रेस के अध्यक्ष प्रीतम सिंह को भी भेजने चाहिए। आज हरीश रावत ने त्रिवेंद्र सिंह रावत पर पलटवार करते हुए एक वीडियो जारी किया है, जिसमें यह लिखा है:-

”माननीय मुख्यमंत्री जी धन्यवाद, आपने मेरे हाथ के बने हुये नूडल्स खाने की इच्छा जाहिर की। मैं, आपके लिए मंडुवे से बने नूडल्स और हो सका तो मंडुवे से बने मोमोज भी भेजूंगा और प्रीतम सिंह जी के पास भी भेजूंगा। आपके पास कुछ ज्यादा भेजूंगा, क्योंकि आपको फिर श्री अजय भट्ट जी को, डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक जी, कई लोगों को देने होंगे और कुछ बंशीधर भगत जी के लिए भी बचा दीजिएगा।”

देखिए वीडियो

https://youtu.be/5pZJFCGy2CU

 

देखना है कि हरीश रावत की इस वीडियो के बाद अब त्रिवेंद्र रावत क्या कदम उठाते हैं!

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts