वीडियो : अध्यापक ने बच्चे को पीट-पीट कर किया घायल

दीपक मिश्रवान  पिटाई से घायल छात्र पीयूष की मां मंजूदेवी ने हिंदी के अध्यापक विशाल सिंह रावत पर आरोप लगाया है कि इससे पहले भी इस अध्यापक के द्वारा पीयूष की पिटाई की गई लेकिन उस समय वे किन्ही कारणों से चुप रहे, सोचा कि बच्चे की गलती होगी, परंतु आज बच्चे को बुरी तरह […]

दीपक मिश्रवान 

पिटाई से घायल छात्र पीयूष की मां मंजूदेवी ने हिंदी के अध्यापक विशाल सिंह रावत पर आरोप लगाया है कि इससे पहले भी इस अध्यापक के द्वारा पीयूष की पिटाई की गई लेकिन उस समय वे किन्ही कारणों से चुप रहे, सोचा कि बच्चे की गलती होगी, परंतु आज बच्चे को बुरी तरह पीट कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया।

देखिए वीडियो

https://youtu.be/PgY00x66aa0

 

बच्चे की माँ ने जिला शिक्षा अधिकारी से मारने वाले अध्यापक को तत्काल स्कूल से हटाने की मांग की है।

इससे पहले भी इस अधयापक के द्वारा एक बच्चे को बुरी तरह से पीटकर हड्डी तोड़ दी थी।
इससे पहले भी हिंदी के अध्यापक विशाल सिंह रावत के द्वारा इसी स्कूल में पढ़ने वाले रोहित चौहान नाम के बच्चे को बुरी तरह से पीटा था जिसके जिसका हाथ फैक्चर हो गया और वह कांडा का रहने वाला था।

दूसरा बच्चा कॉलधार का ही रहने वाला था, जिसका नाम गौरव ब्लैकवाल है उसको भी बुरी तरह से मारा जिसने कि खून की उल्टी की थी परंतु इस अध्यापक की हैवानियत देखो कि बच्चों पर अपना गुस्सा निकाल निकाल रहा है और आए दिन अब इसकी शिकायतें मिलने लगी हैं और आज पीयूष सिंह रावत को बुरी तरह से पीटा, जिस पर उसकी मां ने इस अध्यापक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

Also Read This

हादसा: यहां खाई में गिरी 22 यात्रियों से भरी बस, देखें रेस्क्यू वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल कगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एन.डी.आर.एफ. पुलिस, एस.डी.आर.एफ.और स्थानीय लोगों की मदद...

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

Related Posts