ब्रेकिंग: कैदी ने जेल मे न्यायालय के फैसले के खिलाफ शुरू किया अनशन

कमल जगाती, नैनीताल नैनीताल जिले के रामनगर में परिवार न्यायालय से पत्नी को खर्चा भत्ता देने और तीन साल की सजा होने के बाद एक युवक ने नैनीताल के जिला जेल में ही धरना और भूख हड़ताल शुरू कर दिया है। रामनगर के मोहान निवासी कैदी कैलाश चंद खुल्बे ने परिवार न्यायालय के आदेश के […]

कमल जगाती, नैनीताल

नैनीताल जिले के रामनगर में परिवार न्यायालय से पत्नी को खर्चा भत्ता देने और तीन साल की सजा होने के बाद एक युवक ने नैनीताल के जिला जेल में ही धरना और भूख हड़ताल शुरू कर दिया है। रामनगर के मोहान निवासी कैदी कैलाश चंद खुल्बे ने परिवार न्यायालय के आदेश के बाद जेल पहुंचकर अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए, एक किनारे आसन लगा लिया है और कुछ भी खाने से इनकार कर दिया है।

जेलर रमेश कुमार भारती ने बताया कि वो छुट्टी पर हैं, लेकिन इसकी जानकारी उन्हें फोन से मिली है । पता चला है कि कैलाश, अदालती आदेश से परेशान था और जेल पहुँचकर उन्होंने भूख हड़ताल शुरू कर दी । उन्होंने बताया कि कैलाश का आरोप है कि बगैर सम्मन दिए उन्हें न्यायालय में गैर हाजिर रहना बताकर, उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

कैलाश ने उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश, रजिस्ट्रार जनरल और मानवाधिकार आयोग से इस आदेश की शिकायत करने की बात कही है। जानकारी के अनुसार कैदी कैलाश ने अदालत के भरण पोषण और तीन वर्षीय जेल संबंधी आदेश को उत्पीड़न बताते हुए कहा कि जब तक उसके साथ न्याय नहीं होगा वह भूख हड़ताल पर डटे रहेंगे।

जेलर रमेश ने कहा है कि कैलाश की तरफ से लिखित शिकायत मिलने के बाद वो परिवार न्यायालय के न्यायाधीश और जिलाधिकारी को अवगत कराएंगे। फिलहाल कैलाश का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा।

Also Read This

बड़ी खबर : खुशाल सिंह अधिकारी को हाईकोर्ट से राहत, पूरन फर्त्याल की याचिका खारिज

लोहाघाट विधानसभा सीट से जुड़े चार साल पुराने चुनावी विवाद पर उत्तराखंड हाईकोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कांग्रेस विधायक खुशाल सिंह अधिकारी को बड़ी...

ब्रेकिंग : सोने के भाव में गिरावट, चांदी में मामूली तेजी; जानिए आज का हाल 

Gold Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में गुरुवार को मिला-जुला रुख देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के भाव में गिरावट...

Related Posts