ब्रेकिंग : विदेशियों को स्वदेश जाने की अनुमति

उत्तराखंड सरकार ने आज राज्य में रह रहे विदेशियों को अपने देश जाने की अनुमति प्रदान कर दी है। सरकार ने दिल्ली जाने के रास्ते में पड़ने वाले सभी जिलों के जिलाधिकारियों को आज जारी एक आदेश में कहा है कि विदेशी नागरिक जो अपने देश में जाना चाहते हैं, लेकिन राज्य की सीमाएं सील […]

उत्तराखंड सरकार ने आज राज्य में रह रहे विदेशियों को अपने देश जाने की अनुमति प्रदान कर दी है।

सरकार ने दिल्ली जाने के रास्ते में पड़ने वाले सभी जिलों के जिलाधिकारियों को आज जारी एक आदेश में कहा है कि विदेशी नागरिक जो अपने देश में जाना चाहते हैं, लेकिन राज्य की सीमाएं सील होने के कारण व जा नहीं पा रहे हैं और उनके द्वारा सड़क मार्ग से दिल्ली जाने की अनुमति प्रदान किए जाने के लिए शासन को कहा गया है तथा जिलाधिकारियों ने भी इसकी अनुमति मांगी है। इसलिए इनको ड्राइवर सहित दिल्ली जाने की अनुमति दी जाती है।

संयुक्त सचिव ओंकार सिंह के हस्ताक्षर से जारी इस पत्र में कहा गया है कि यह अनुमति अब संबंधित जिला अधिकारी विदेश मंत्रालय से निर्देश प्राप्त करके जारी कर सकेंगे तथा यह अनुमति केवल विदेश मंत्रालय द्वारा स्वीकृत मामलों में प्रदान की जाएगी।

Also Read This

बड़ी खबर : खुशाल सिंह अधिकारी को हाईकोर्ट से राहत, पूरन फर्त्याल की याचिका खारिज

लोहाघाट विधानसभा सीट से जुड़े चार साल पुराने चुनावी विवाद पर उत्तराखंड हाईकोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कांग्रेस विधायक खुशाल सिंह अधिकारी को बड़ी...

ब्रेकिंग : सोने के भाव में गिरावट, चांदी में मामूली तेजी; जानिए आज का हाल 

Gold Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में गुरुवार को मिला-जुला रुख देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के भाव में गिरावट...

Related Posts