उत्तराखंड के वरिष्ठ पत्रकार पुरुषोत्तम असनोड़ा का निधन

नवल खाली उत्तराखंड के वरिष्ठ पत्रकार पुरुषोत्तम असनोड़ा का निधन हो गया है । आपको बताते चलें कि 12 अप्रैल को उनको गैरसैंण स्थित उनके निवास पर अटैक पड़ा था जिसके बाद उनको हेलीकॉप्टर से एम्स ऋषिकेश भर्ती करवाया गया था जहाँ उनका उपचार चल रहा था । वो अब पहले से स्वस्थ थे पर […]

नवल खाली

उत्तराखंड के वरिष्ठ पत्रकार पुरुषोत्तम असनोड़ा का निधन हो गया है ।
आपको बताते चलें कि 12 अप्रैल को उनको गैरसैंण स्थित उनके निवास पर अटैक पड़ा था जिसके बाद उनको हेलीकॉप्टर से एम्स ऋषिकेश भर्ती करवाया गया था जहाँ उनका उपचार चल रहा था ।
वो अब पहले से स्वस्थ थे पर अचानक आज (15 अप्रैल को ) सायं 4 बजे लगभग उनका आकस्मिक निधन हो गया है ।
उनके साथ उनकी पत्नी और उनकी बेटी गंगा असनोड़ा अंतिम समय मे मौजूद थी ।

उनके शरीर को अंतिम संस्कार के लिए ऋषिकेश से गैरसैंण लाया जा रहा है ।

पुरुषोत्तम असनोड़ा उत्तराखंड के वरिष्ठ पत्रकार थे ,जो क़ई दशकों से पत्रकारिता कर रहे थे । उत्तराखंड आंदोलन से लेकर पहाड़ो के हर मुद्दे पर अपनी बेबाक लेखनी की वजह से लोगों के दिलो में उनकी अमिट छाप हमेशा जिंदा रहेगी ।

Also Read This

हादसा: यहां खाई में गिरी 22 यात्रियों से भरी बस, देखें रेस्क्यू वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल कगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एन.डी.आर.एफ. पुलिस, एस.डी.आर.एफ.और स्थानीय लोगों की मदद...

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

Related Posts