क्वारंटाइन सेंटर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार।

क्वारंटाइन सेंटर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़,आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार अनुज नेगी पौड़ी। क्वारंटाइन सेंटर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। जनपद पौड़ी से सटे पाबौ ब्लॉक में क्वारंटाइन सेंटर में एक नाबालिग लड़की के साथ रिश्तेेेेदार द्वारा छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। मामला बीती देर रात […]

क्वारंटाइन सेंटर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़,आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अनुज नेगी
पौड़ी। क्वारंटाइन सेंटर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।
जनपद पौड़ी से सटे पाबौ ब्लॉक में क्वारंटाइन सेंटर में एक नाबालिग लड़की के साथ रिश्तेेेेदार द्वारा छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है।

मामला बीती देर रात का है, जहां पर क्वारंटाइन सेंटर पर एक 24 वर्षीय व्यक्ति द्वारा नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ की गई।
बताया जा रहा है कि आरोपी पीड़ित का रिश्तेदार है, जो कि पीड़िता को देहरादून से उसको गांव लेकर आया था, मगर देहरादून अन्य जनपद होने के कारण दोनों को ही क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था, जहां पर आरोपी ने पीड़िता के साथ छेड़खानी की।

आरोपी को पुलिस ने कल रात गिरफ्तार कर पॉक्सो एक्ट के तहत जेल भेज दिया है।
थाना प्रभारी पौड़ी लक्ष्मण सिंह कठैत ने बताया कि  आरोपी के खिलाफ पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी को आज कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts