शर्मनाक वीडियो : पुलिस कांस्टेबल को दबंगों ने घेरकर पीटा

कमल जगाती, नैनीताल उत्तराखण्ड के काशीपुर में दो पक्षों के एक विवाद में गए पुलिस कांस्टेबल को एक पक्ष ने घेरकर पीट दिया, इस घटना का वीडियो बन गया जो तेजी से वाइरल हो रहा है। देखिए वीडियो  https://youtu.be/3metpvRj6H8   बता दें कि उधम सिंह नगर के काशीपुर के गड्ढा कॉलोनी निवासी अनिल कुमार ने […]

कमल जगाती, नैनीताल

उत्तराखण्ड के काशीपुर में दो पक्षों के एक विवाद में गए पुलिस कांस्टेबल को एक पक्ष ने घेरकर पीट दिया, इस घटना का वीडियो बन गया जो तेजी से वाइरल हो रहा है।

देखिए वीडियो 

https://youtu.be/3metpvRj6H8

 

बता दें कि उधम सिंह नगर के काशीपुर के गड्ढा कॉलोनी निवासी अनिल कुमार ने आज सुबह पुलिस को अपने घर के बाहर कुछ युवकों द्वारा गाली-गलौज और अभद्रता करने की तहरीर दी थी। तहरीर देने के बाद जैसे ही अनिल कुमार अपने घर पहुंचा तो कुछ दबंगों ने उस पर हमला कर दिया। जिसके बाद परिजनों ने मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही सिपाही नरेंद्र मेहता और एक होमगार्ड मामले की जानकारी लेने के लिए पहुंचा। दबंगों ने अचानक पुलिस पर ही हमला कर दिया, जिससे नरेंद्र मेहता घायल हो गया और दबंग युवक मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही भारी मात्रा में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। वहीं पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उनकी तलाश शुरू कर दी है।

 

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts