दुःखद : उत्तराखंडी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता अशोक मल्ल का निधन

उत्तराखंड की कई फिल्मों के अभिनेता अशोक मल्ल का निधन हो गया है। कला जगत हैरान है कि आखिर किसकी नजर लगी हमारे कलाकारों पर, जो हमें एक के बाद एक छोड़ कर जा रहे हैं। अभी कुछ दिन लोकगायक जीत सिंह नेगी, महान गीतकार हीरा सिंह राणा और फिर अशोक मल्ल का निधन उत्तराखंड […]

उत्तराखंड की कई फिल्मों के अभिनेता अशोक मल्ल का निधन हो गया है। कला जगत हैरान है कि आखिर किसकी नजर लगी हमारे कलाकारों पर, जो हमें एक के बाद एक छोड़ कर जा रहे हैं।
अभी कुछ दिन लोकगायक जीत सिंह नेगी, महान गीतकार हीरा सिंह राणा और फिर अशोक मल्ल का निधन उत्तराखंड के संस्कृति प्रेमियों के लिए बड़ा झटका है।
लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी सहित संस्कृति जगत के तमाम लोगों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
कौथिक, चक्रचाल, मेरी गंगा होली त मेमु आली, मेघा आ, जैसी कई उत्तराखण्डी फिल्मों के सुप्रसिद्ध अभिनेता और निर्देशक अशोक मल्ल हमारे बीच नहीं रहे।
लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी ने उनको श्रद्धांजलि देते हुए लिखा है कि भगवान उनकी पुण्य आत्मा को शांति प्रदान करे एवं उनके परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दें। जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण सहित उत्तराखंड के फिल्म एवं सांस्कृतिक संगठन के पूर्व अध्यक्ष चंद्रवीर गायत्री, गंभीर जयाड़ा, प्रदीप भंडारी ने भी उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

 

Also Read This

बड़ी खबर: अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले—चार साल बाद भी न्याय का इंतजार

नई दिल्ली/देहरादून। नीरज उत्तराखंडी कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को अंकिता भंडारी के परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना...

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

Related Posts