देहरादून में पुश्ता ढहने से गर्भवती समेत 3 महिलाओं और 8 वर्षीय बच्चे की मौत। दो गंभीर

देहरादून में पुश्ता ढहने से गर्भवती समेत 3 महिलाओं और 8 वर्षीय बच्चे की मौत। दो गंभीर

देहरादून के इंदिराकालोनी, चुक्कूवाला इलाके में देर रात 3:00 बजे पुश्ता ढहने से एक गर्भवती महिला समेत दो अन्य महिलाओं और एक 8 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। तथा दो घायल हो गये। यह लोग यहां पर एक मकान में किराएदार थे। मकान मालिक यहां नहीं रहते। रात को एक पुश्ता ढहकर मकान के ऊपर आ गिरा।

मकान में दो परिवार रहते हैं। घायलों का इलाज देहरादून के कोरोनेशन अस्पताल मे चल रहा है। घायलों में 30 वर्षीय समीर और 10 वर्षीय कृष नाम का बालक गंभीर रूप से घायल अवस्था में भर्ती है। इंदिरा कॉलोनी चुक्खुवाला के इस मकान में 6 लोग रहते थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया था और राहत तथा बचाव कार्य शुरू कराया गया।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts