नैनीताल में लॉकडाउन का विरोध। सरकार के फैसले को बताया औचित्यहीन

नैनीताल में लॉकडाउन का विरोध। सरकार के फैसले को बताया औचित्यहीन रिपोर्ट- कमल जगाती नैनीताल। उत्तराखंड के लॉकडाउन को नैनीताल के व्यापारियों ने अव्यवहारिक और दमनकारी बताते हुए राज्य सरकार के कदम का विरोध कर ज्ञापन भेजा है। आरोप लगाया कि, सरकार का आदेश ग्राहक और व्यापारी के लिए असमंजस भरा था। प्रदेश सरकार द्वारा […]

नैनीताल में लॉकडाउन का विरोध। सरकार के फैसले को बताया औचित्यहीन

रिपोर्ट- कमल जगाती
नैनीताल। उत्तराखंड के लॉकडाउन को नैनीताल के व्यापारियों ने अव्यवहारिक और दमनकारी बताते हुए राज्य सरकार के कदम का विरोध कर ज्ञापन भेजा है। आरोप लगाया कि, सरकार का आदेश ग्राहक और व्यापारी के लिए असमंजस भरा था। प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में दो दिन के लिए लगाया लॉकडाउन का नैनीताल के व्यापारियों द्वारा आज विरोध किया गया। उन्होंने इसे औचित्यहीन बताते हुए कहा कि, नैनीताल एक पर्यटन शहर है और यहां शनिवार और रविवार के वीकएन्ड में पर्यटक आते हैं।

कोरोना काल के बाद पिछले कुछ दिनों में जैसे ही स्थितियां सुधरी हैं, सरकार ने शनिवार और रविवार को ही लॉकडाउन कर दिया है। आरोप लगाया है कि, लॉकडाउन में शराब की दुकानें खुली हैं, लेकिन दूसरी गतिविधियां बंद हैं। ये भी कहा गया कि, सरकार का बाजार बंद करने का अस्पष्ठ निर्देश होने के कारण व्यापारी और ग्राहक असमंजस में रहे। उन्होंने कहा कि वीकेंड में बंद करना यह पर्यटन क्षेत्र के लिए तथ्यों से परे है।

Also Read This

सावधान: उत्तराखंड में इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट। बिजली गिरने की चेतावनी

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। इसी बीच मौसम...

बड़ी खबर: अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले—चार साल बाद भी न्याय का इंतजार

नई दिल्ली/देहरादून। नीरज उत्तराखंडी कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को अंकिता भंडारी के परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना...

Related Posts