पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home पर्वतजन

अलर्ट: मनसा और चंडी देवी की पहाड़ियों पर भूस्खलन

July 29, 2020
in पर्वतजन
ShareShareShare

Advertisement
ADVERTISEMENT

मनसा और चंडी देवी की पहाड़ियों पर भूस्खलन

रिपोर्ट- वंदना गुप्ता
हरिद्वार। शहर में पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के बाद आम लोगो का जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। बारिश के चलते हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर मार्ग और चंडी देवी स्थित अंजनि देवी मंदिर मार्ग पर पहाड़ी दरक गयी जिसके चलते बड़ा हादसा होने से बच गया। भारी बारिश के चलते भूस्खलन होने स जहां एक ओर मनसा देवी मार्ग पर मलवा आया तो वही चंडी देवी स्थित अंजनी माता मन्दिर मार्ग पर दो स्थानों में मलबा आ गया। अंजनी माता मंदिर के प्रांगण में स्थित मंदिर कार्यालय का भवन भी इसकी जद में आ गया है। हालाँकि इस दौरान गनीमत रही की कोरोना के चलते मनसा देवी और चंडी देवी मंदिर मार्ग पर श्रद्धालुओं की संख्या न के बराबर है, नहीं तो बड़ा हादसा भी हो सकता था।

आपको बता दे कि, पूर्व से ही इन सिद्ध मंदिरों के मार्ग पर पहाड़िया दरकती रही है। इस कारण यहां रहने वाले भारी संख्या में स्थानीय लोगो और यहां दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं पर जान का खतरा बना रहता है। पूर्व से ही इस खतरे से शासन और प्रशासन भी पूरी तरह अवगत है। मगर फिर भी इस ओर आज तक कोई कार्य नही किया गया है।

मंदिर मार्ग पर पहाड़ी दरकने के मामले में अंजनी देवी मन्दिर प्रबंधन का कहना है कि, पूरी पहाड़ी दरक गई है। मंदिर क्षतिग्रस्त हुआ है। यात्रियों के लिए मार्ग पर रखी दो बेंच भी ध्वस्त हो गई है। पिछले दो वर्षों से लगातार इसी तरह के हालात उत्पन होते रहते है। बरसात के मौसम में यात्रियों की जान जोखिम में रहती है। मगर कई बार स्थानीय प्रशासन और मंत्री जी को समस्या से अवगत करने के बावजूद भी आज तक किसी ने यंहा की सुध नही ली।कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

वही इस मामले में यहां आने वाले श्रद्धालुओं का कहना है कि, इस मार्ग पर खतरा बना रहता है परिवार बच्चो के साथ श्रद्धालु मनसा देवी और अंजनी देवी मंदिर में दर्शन करने आता है। मगर इस तरह के भुस्खलन से सभी को जान का खतरा रहता है। प्रशासन को इस समस्या का समाधान करना चाहिए।

शासन के साथ स्थानीय प्रशासन इस खतरे से अच्छी तरह वाकिफ है। फिर भी हरिद्वार के स्थानीय निवासियों और यहां आने वाले श्रद्धालुओं के सर पर मंडरा रहे इस गंभीर खतरे को लेकर कोई ठोस कदम नही उठाये जाते है। जाहिर है शासन और प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है।


Previous Post

ब्रेकिंग: उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

Next Post

पोखड़ा में पिंजरे में कैद किया आदमखोर बाघ

Next Post

पोखड़ा में पिंजरे में कैद किया आदमखोर बाघ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • RRB Paramedical Staff Recruitment 2025: 434 पदों पर निकली भर्ती, जानिए salary और अन्य detail
  • बिग न्यूज़: जिला आबकारी अधिकारी पर गिर सकती है गाज। डीएम ने की निलंबन की संस्तुति
  • Smartphone Overheating Problem: जानिए क्या है कारण और कैसे बचें!
  • ब्रेकिंग: UKSSSC ने जारी की पुलिस कांस्टेबल, सहायक लेखाकार सहित कई पदों की तिथियां घोषित। देखें..
  • WUPL  2025: महिला क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका । इस दिन दून में शुरू होंगे ट्रायल 
  • उत्तराखंड
  • टेक
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • हेल्थ
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!