पोखड़ा में पिंजरे में कैद किया आदमखोर बाघ

पोखड़ा में पिंजरे में कैद किया आदमखोर बाघ रिपोर्ट- मनोज नौडियाल सतपुली। विकासखंड पोखड़ा में बाघ के हमले लगतार बढ़ रहे है। विगत 17 जुलाई को ग्राम घंडियाल की एक बालिका अनामिका को बाघ ने घायल किया था। जिसके बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ था। स्थानीय लोगो की मांग पर वन विभाग […]

पोखड़ा में पिंजरे में कैद किया आदमखोर बाघ

रिपोर्ट- मनोज नौडियाल
सतपुली। विकासखंड पोखड़ा में बाघ के हमले लगतार बढ़ रहे है। विगत 17 जुलाई को ग्राम घंडियाल की एक बालिका अनामिका को बाघ ने घायल किया था। जिसके बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ था। स्थानीय लोगो की मांग पर वन विभाग द्वारा 20 जुलाई को घंडियाल गांव में घटनास्थल पर पिंजरा लगाया गया। जिसके बाद उसे दूसरे स्थान पर लगाया गया। रात लगभग एक बजे बाघ पिंजरे में कैद हो गया। बाघ के पिंजरे में कैद होने से स्थानीय लोगो ने राहत की साँस ली है।

रेंजर राशि जुयाल ने बताया कि, घंडियाल गांव में लगाये गए पिंजरे में रात लगभग एक बजे बाघ को पकड़ा गया।जिसके बाद उसे हरिद्वार भेज दिया गया है। मौके पर अभी कैमरे लगाये गये है और एक हफ्ते तक मौके पर टीम तैनात रहेगी जिससे कि, अन्य और बाघों के आने की गतिविधि का पता चल सके। ताकि आवश्यकता पड़ने पर दुबारा पिंजरे को लगाया जा सके।

Also Read This

सावधान: उत्तराखंड में इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट। बिजली गिरने की चेतावनी

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। इसी बीच मौसम...

बड़ी खबर: अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले—चार साल बाद भी न्याय का इंतजार

नई दिल्ली/देहरादून। नीरज उत्तराखंडी कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को अंकिता भंडारी के परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना...

Related Posts