आपदाग्रस्त क्षेत्र भ्रमण के दौरान मलबे मे बहे विधायक। बमुश्किल बचे, हुए चोटिल

आपदाग्रस्त क्षेत्र भ्रमण के दौरान मलबे मे बहे विधायक। बमुश्किल बचे, हुए चोटिल   रिपोर्ट- कमल जगाती नैनीताल। उत्तराखंड के मुनस्यारी क्षेत्र में तेज बहाव वाले नाले को पार करते समय धारचूला विधायक हरीश धामी बह गए। जिन्हें बमुश्किल समर्थकों ने बचाया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, किस तरह से विधायक बहे […]

आपदाग्रस्त क्षेत्र भ्रमण के दौरान मलबे मे बहे विधायक। बमुश्किल बचे, हुए चोटिल

 

रिपोर्ट- कमल जगाती
नैनीताल। उत्तराखंड के मुनस्यारी क्षेत्र में तेज बहाव वाले नाले को पार करते समय धारचूला विधायक हरीश धामी बह गए। जिन्हें बमुश्किल समर्थकों ने बचाया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, किस तरह से विधायक बहे और उन्हें बचाया गया। पिथौरागढ़ जिले के लुमती और मोरी गांवों के बीच विधायक और उनके समर्थक राहत व बचाव कार्य के लिए गए थे। विधायक, मौसम खराब होने और लंबा रास्ता होने के कारण तेजी से चल रहे थे। रास्ते में आए एक बरसाती मोरी नाले को सभी को पार करना पड़ा।

जैसे ही भारी भरकम कद काठी के विधायक तेज बहाव को पार करने लगे तो उनका पैर फिसल गया। विधायक धामी को पानी का बहाव बहा ले गया। विधायक के सतर्क समर्थकों ने बहते विधायक को भागकर पकड़ा और दबा दिया। जिससे वो आगे को बहने से बच गए। कई समर्थकों ने मिलकर विधायक को पानी से बाहर निकाला जो कैमरे में कैद हो गया। विधायक को पैर और कमर पर चोट आई जिसमें आर्मी के जवानों ने मैडिकल सुविधा दी और उनका प्राथमिक इलाज किया।

Also Read This

ब्रेकिंग : सोने के भाव में गिरावट, चांदी में मामूली तेजी; जानिए आज का हाल 

Gold Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में गुरुवार को मिला-जुला रुख देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के भाव में गिरावट...

बड़ी खबर : कैंट विधानसभा को 48.44 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात; सीएम धामी की आठ महत्वपूर्ण घोषणाएं

सीएम धामी ने 23 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, क्षेत्र के लिए आठ महत्वपूर्ण घोषणाएंदेहरादून, 19 नवंबर। नीरज उत्तराखंडी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार...

Related Posts