बिना खाये-पिए सुबह से शाम तक कोरोना ड्यूटी को मजबूर एअरपोर्ट कर्मचारी

बिना खाये-पिए सुबह से शाम तक कोरोना ड्यूटी को मजबूर एअरपोर्ट कर्मचारी   जॉलीग्रांट एयरपोर्ट में दिल्ली से जॉलीग्रांट आने वाले यात्रियों की कोविड-19 रिपोर्ट की जाँच/रिपोर्ट के लिए तहसील प्रशासन से कर्मचारियों की टीम तथा कोविड जांच हेतु हिमालयन हॉस्पिटल जॉलीग्रांट से कर्मचारी नियुक्त है। पूर्व में इन समस्त कर्मचारियों के लिए सुबह का […]

बिना खाये-पिए सुबह से शाम तक कोरोना ड्यूटी को मजबूर एअरपोर्ट कर्मचारी

 

जॉलीग्रांट एयरपोर्ट में दिल्ली से जॉलीग्रांट आने वाले यात्रियों की कोविड-19 रिपोर्ट की जाँच/रिपोर्ट के लिए तहसील प्रशासन से कर्मचारियों की टीम तथा कोविड जांच हेतु हिमालयन हॉस्पिटल जॉलीग्रांट से कर्मचारी नियुक्त है। पूर्व में इन समस्त कर्मचारियों के लिए सुबह का नाश्ता, दिन के खाने व शाम को जलपान की व्यवस्था तहसील प्रशासन डोईवाला द्वारा की जा रही थी। परंतु अब इनके लिए कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है। तथा सर्दी के मौसम में आने वाली फ्लाइटों में देरी होने व अत्यधिक ठंड होने से इन कर्मचारियों को चाय पानी व ठंड से बचने हेतु हीटर की व्यवस्था की जरूरत होती है।

कई बार यात्रियों द्वारा ड्यूटी हेतु नियुक्त अधिकारी व शिक्षा विभाग से नियुक्त कर्मचारियों से उनका परिचय भी पूछा जाता है अतः उक्त कर्मचारियों के लिए परिचय पत्र भी होना चाहिए। एअरपोर्ट के समस्त कर्मचारी खुले आसमान के नीचे सुबह 7:00 बजे से लेकर रात को आखरी फ्लाइट आने तक कंप कंपाती ठंड में खुले आसमान के नीचे खड़े रहते हैं। जबकि शाम को शीतलहर अत्यधिक होने के कारण इनके पास ठंड से बचाव का कोई साधन भी नहीं है।

Also Read This

बड़ी खबर : पहाड़ से मैदान तक भारी बारिश,इन जिलों में आज भी अलर्ट 

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की सक्रियता के चलते पहाड़ से मैदान तक बारिश का दौर लगातार जारी है। घने बादलों और रुक-रुककर हो रही...

आखिरी मौका: देहरादून में 1.59 लाख गैस उपभोक्ताओं की E-KYC लंबित । बंद हो जाएगी गैस आपूर्ति 

देहरादून।  अगस्त 2026, नीरज उत्तराखंडी  जनपद देहरादून में घरेलू एलपीजी गैस कनेक्शनों की E-KYC प्रक्रिया तेजी से चल रही है। भारत सरकार द्वारा निर्धारित 15...

Related Posts