भीमताल में झील किनारे मृत कबूतर मिलने से मची सनसनी

भीमताल में झील किनारे मृत कबूतर मिलने से मची सनसनी रिपोर्ट- कमल जगाती नैनीताल। उत्तराखंड में नैनीताल के भीमताल में झील किनारे मरे हुए कबूतर मिलने से सनसनी फैल गई। क्षेत्रवासियों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। भीमताल में आज कुछ कबूतरों के मृत अवस्था में मिलने से क्षेत्रवासियों में दहशत फैल गई। बर्ड […]

भीमताल में झील किनारे मृत कबूतर मिलने से मची सनसनी

रिपोर्ट- कमल जगाती
नैनीताल। उत्तराखंड में नैनीताल के भीमताल में झील किनारे मरे हुए कबूतर मिलने से सनसनी फैल गई। क्षेत्रवासियों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। भीमताल में आज कुछ कबूतरों के मृत अवस्था में मिलने से क्षेत्रवासियों में दहशत फैल गई। बर्ड फ्लू की बढ़ती संभावनाओं को देखते हुए स्थानीय निवासियों में हड़कंप मच गया। कबूतर झील किनारे और झील में पड़े हुए दिखे।

स्थानीय लोगों ने बताया कि, भीमताल स्थित टापू और डांट क्षेत्र में मरे हुए कबूतर दिखाई दिए। इसके बाद उन्होंने वन विभाग को सूचित किया। बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए आशंका जताई गई कि, इन पक्षियों की मौत कहीं फ्लू से तो नहीं हुई है ? वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची थी, लेकिन लोगों ने एहतियात बरतते हुए इन पक्षियों से दूरी बनाए रखी। स्थानीय लोगों का कहना है कि, वन विभाग की टीम की जांच के बाद ही बर्ड फ्लू के बारे में पता चल सकेगा।

Also Read This

बड़ी खबर : एक साल से टूटी लोअर मॉल रोड पर फूटा व्यापारी का गुस्सा, धरने पर बैठे पुनीत टंडन; PWD ने तय की...

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड के नैनीताल की टूटी लोवर मॉलरोड का रिपैर वर्क वर्षभर में भी नहीं होने से स्तब्ध व्यापारी के वहीं धरना...

बड़ी खबर : हाईवे पर हाथियों का तांडव,मचा हड़कंप।टेंपो ट्रैवलर क्षतिग्रस्त

कोटद्वार: लैंसडौन वन प्रभाग की कोटद्वार रेंज के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-534 पर सोमवार सुबह हाथियों के एक बड़े झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। अचानक...

Related Posts