पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नाम पर बनाए गए कुमाउँनी गीत “हरदा हमारा-आला दुबारा” रिलीज़

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नाम पर बनाए गए कुमाउँनी गीत “हरदा हमारा-आला दुबारा” रिलीज़ रिपोर्ट- कमल जगाती नैनीताल। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नाम पर बनाए गए कुमाउँनी गीत “हरदा हमारा आला दुबारा” का विमोचन पूर्व विधानसभाध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने माउस क्लिक कर किया। प्रतिष्टित पहाड़ी गायक माया उपाध्याय के गाए […]

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नाम पर बनाए गए कुमाउँनी गीत “हरदा हमारा-आला दुबारा” रिलीज़

रिपोर्ट- कमल जगाती
नैनीताल। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नाम पर बनाए गए कुमाउँनी गीत “हरदा हमारा आला दुबारा” का विमोचन पूर्व विधानसभाध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने माउस क्लिक कर किया। प्रतिष्टित पहाड़ी गायक माया उपाध्याय के गाए गीत को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के सामने रिलीज किया गया है।

“हरदा हमारा आला दुबारा” अर्थात हरीश रावत की सरकार दोबारा सत्तारूढ़ होगी, के बोलों के साथ गीत में हरीश रावत के कम उम्र में राजनीति से शुरू होकर छात्र राजनीति और फिर राजनीतिक जीवन का ब्यौरा दिया गया है। इसमें हरीश रावत के संघर्षों और उनके बढ़ते कद को दर्शाया गया है। हरीश रावत के केंद्रीय मंत्री और फिर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद पर आसीन होने की सभी घटनाओं को बयां किया गया है। इसमें पंजाब के प्रभारी और सीडब्ल्यूसी सदस्य बनने की जिम्मेदारियों का भी बखान किया गया है।

हल्द्वानी के एक निजी बैंक्विट हॉल में आयोजित सादे समारोह में कुमाऊं भर से आए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का जमावड़ा दिखा। इस दौरान गोविंद सिंह कुंजवाल, हरीश दुर्गापाल, विजय सिजवाली, दीपक बलूटिया, दान सिंह भण्डारी, रमेश पाण्डे, खजान गुड्डू, ललित जोशी आदि मौजूद रहे। गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि, हरीश रावत सरकार ने आम लोगों के लिए कई योजनाओं को लागू किया था, लेकिन भाजपा सरकार ने सभी को बंद कर गरीबों की कमर तोड़ दी है।

Also Read This

बड़ी खबर: उत्तराखंड के खनिजों पर केंद्र की बढ़ती पकड़!  MMDR Amendment Bill 2026 की धारा 9D को लेकर किसान मंच ने उठाए सवाल

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार तथा भविष्य में इन संसाधनों से राजस्व जुटाने की उसकी क्षमता...

ब्रेकिंग : भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान । उत्तराखंड के इन नेताओं को भी मिली अहम जिम्मेदारी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए राष्ट्रीय पदाधिकारियों और विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के लिए नई नियुक्तियों...

Related Posts