ब्रेकिंग: 18 मई को खुलेंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट। 29 अप्रैल को होगी गाडू घड़ा यात्रा

नरेंद्रनगर: बसंत पंचमी के अवसर पर आज टिहरी राजमहल में टिहरी नरेश व महारानी की उपस्थिति में तय किया गया कि भगवान बद्रीनाथ जी के कपाट 18 मई 2021 को प्रात:काल 4:15 बजे खोले जाएंगे। गाडू घड़ा यात्रा 29 अप्रैल को होगी। करोड़ों हिंदुओं की आस्था का केंद्र भगवान बदरी विशाल के कपाट आगामी 18 […]

नरेंद्रनगर:

बसंत पंचमी के अवसर पर आज टिहरी राजमहल में टिहरी नरेश व महारानी की उपस्थिति में तय किया गया कि भगवान बद्रीनाथ जी के कपाट 18 मई 2021 को प्रात:काल 4:15 बजे खोले जाएंगे। गाडू घड़ा यात्रा 29 अप्रैल को होगी।

करोड़ों हिंदुओं की आस्था का केंद्र भगवान बदरी विशाल के कपाट आगामी 18 मई को श्रद्धालुओं के दर्शनों के लिए खुल जाएंगे। आज बसंत पंचमी के पावन अवसर पर नरेंद्रनगर राजमहल में यह तिथि घोषित की गई।

धाम के कपाट खुलने की तिथि हर वर्ष बसंत पंचमी के अवसर पर घोषित किया जाता है। यह पंरपरा प्राचीनकाल से ही चली आ रही है।
धाम के धर्माधिकारी आचार्य भुवनचंद्र उनियाल और टिहरी राजपुरोहित कृष्ण प्रसाद उनियाल का कहना है कि वसंत पंचमी देवी सरस्वती का जन्म दिन होने के कारण बहुत ही शुभ माना जाता है।
इस मौके पर टिहरी राजपरिवार के नरेंद्रनगर स्थित राजमहल में मुख्य रावल, धर्माधिकारी, वेदपाठी और कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Also Read This

ब्रेकिंग: देहरादून में कल सभी स्कूल बंद, देखें आदेश

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मौसम विभाग के भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।18 अगस्त...

बड़ी खबर: उत्तराखंड के खनिजों पर केंद्र की बढ़ती पकड़!  MMDR Amendment Bill 2026 की धारा 9D को लेकर किसान मंच ने उठाए सवाल

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार तथा भविष्य में इन संसाधनों से राजस्व जुटाने की उसकी क्षमता...

Related Posts